Video: आईपीएल से पहले पुराने रंग में लौटे माही, ट्रेनिंग के दौरान जमकर लगा रहे चौके छक्के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों ट्रेनिंग के दौरान जमकर पसीना बहा रहे हैं। उनके बैटिंग करने के अंदाज के देखकर लग रहा है कि वह पुराने में रंग में लौट आए हैं। 5 अप्रैल (सोमवार) को उन्होंने अभ्यास के दौरान गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए चौके छक्के लगाए। आईपीएल 2021 की शुरूआत 9 अप्रैल से होगी।
सीएसके के समर्थक और फैंस धोनी को थाला कहते हैं। 5 अप्रैल को नेट सेशन के दौरान धोनी ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए अपनी टीम के गेंदबाजों पर एक के बाद एक कई छक्के लगाए। जिस अंदाज में वह बल्लेबाजी कर रहे थे उन्हें देख हर कोई हैरान था। माही अभ्यास के समय जिस तरह से आक्रामक रुख अख्तियार कर रहे तो उसे देख आने वाले आईपीएल में गेंदबाजों की खैर नहीं है।
विज्ञापन विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी के इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह मैदान के चारों तरफ छक्कों की बरसात करते हुए दिख रहे हैं। धोनी जब मैदान नेट प्रैक्टिस के दौरान छ्क्के लगा रहे थे तो वहां पर सीएसके कई खिलाड़ी मौजूद थे। धोनी सोमवार को सेकेंड हॉफ में अभ्यास करते देखे गए। इस दरम्यान उनके द्वारा हवाई शॉट्स के अलावा ड्राइव भी देखने को मिले।
व्यक्तिगत तौर पर अगर देखा जाए तो आईपीएल में धोनी का शानदार रिकॉर्ड है। वह इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 204 मैच खेल चुके हैं जिनमें उनके बल्ले से 4632 रन निकले हैं। लेकिन बीते साल धोनी बहुत अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके और 14 मैचों में वह सिर्फ 200 रन बना पाए। आईपीएल के इतिहास में ये पहली बार था जब थोनी की टीम प्ले ऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही।
बीते साल सुरेश रैना व्यक्तिगत कारणों के चलते आईपीएल में नहीं खेले थे लेकिन इस बार वह टीम का हिस्सा हैं। उनके अलावा मोइन अली और कृष्णप्पा गौतम भी बल्लेबाजी करने की दम रखते हैं। जबकि चेतेश्वर पुजारा और रॉबिन उथप्पा के टीम से जुड़ने सीएसके और मजूबत हुई है। कुल मिलाकर इस बार धोनी की टीम आईपीएल खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकेगी।