{"_id":"996d89727fead3e7bad3c12acbe2c568","slug":"chappell-supports-icc-proposed-crackdown-on-size-of-bats-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बल्ले के आकार को लेकर ICC ने देरी कर दी'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'बल्ले के आकार को लेकर ICC ने देरी कर दी'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 Feb 2015 01:12 PM IST
विज्ञापन
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल ने वर्ल्ड कप के बाद बल्ले के आकार को सीमित करने के आईसीसी के प्रस्ताव का रविवार को समर्थन करते हुए कहा कि बल्ले की मोटाई बढ़ने के कारण गेंदबाज और अंपायरों पर चोट लगने का जोखिम रहता है।
विज्ञापन
चैपल ने इसके साथ ही देर से जागने के लिए आईसीसी की आलोचना भी की। उन्होंने कहा, "आखिर में आईसीसी ने फैसला कर लिया है कि बल्ले के साथ दिक्कतें हैं। बल्ले और गेंद के बीच संतुलन कायम करने की कवायद के लिए वे सराहना के पात्र हैं। इसके अलावा आईसीसी ने हाल में माना कि छोटी सीमा रेखाएं भी समस्याएं पैदा कर रही है। ये दोनों खेल से जुड़े खास मसले हैं।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "गंभीर चोट की संभावना तथा बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बड़े मसले हैं। अब गेंद इतनी तेजी से गेंदबाज और अंपायर के पास पहुंचती है कि उनके पास बचने के लिए पर्याप्त समय नहीं होता है। किसी को गंभीर चोट पहुंचे उससे पहले इस मसले से निबटा जाना चाहिए।"
विज्ञापन
चैपल ने लिखा है, "बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बल्लेबाजों के पक्ष में झुक गया है। केवल गलत शॉट ही छक्के के लिए नहीं जा रहे हैं बल्कि बल्ले का किनारा लेकर जाने वाली गेंद नियमित रूप से स्लिप क्षेत्ररक्षक के सिर के ऊपर से निकल जाती है।"
उन्होंने कहा कि आईसीसी का सीमा रेखा बढ़ाने का फैसला भी उत्साहजनक है। उन्होंने इसके साथ ही अवैध गेंदबाजी एक्शन के प्रति देर से कदम उठाने के लिए आईसीसी की आलोचना भी की।