फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chance to Pujara in one day team

पुजारा को वन-डे में मौका देने की वकालत

Tue, 20 Nov 2012 10:42 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 20 Nov 2012 10:42 PM IST
विज्ञापन
chance to Pujara in one day team

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में ढाई सौ के करीब रन बनाने वाले चेतेश्वर पुजारा को क्रिकेट के छोटों प्रारूपों में मौका देने की वकालत की है। उनका कहना है कि पुजारा के बेसिक्स सही हैं  और सौराष्ट्र के इस बल्लेबाज को सीमित ओवरों के क्रिकेट में भी आजमाया जा सकता है।

विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में लक्ष्य का पीछा करते हुए पुजारा ने ओपनर वीरेंद्र सहवाग की तुलना में अधिक तेजी से रन बनाए। जबकि पहली पारी में उन्होंने परिस्थितियों के अनुकूल परिपक्वता दिखाते हुए अपना दोहरा शतक जड़ा।
विज्ञापन


बकौल गावस्कर, ‘पुजारा को छोटे प्रारूपों में आजमाया जा सकता है। अगर आपके बेसिक्स सही हैं तो शॉट खेलने की क्षमता को बढ़ाने में अधिक समस्या नहीं होती। पुजारा का बेसिक्स सही है। आपके पास वन-डे क्रिकेट में टेस्ट क्रिकेट की तुलना में अधिक शॉट खेलने का लाइसेंस होता है। यह सिर्फ आत्मविश्वास की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह आईपीएल टीमों का हिस्सा रहा है। उसे पर्याप्त मौका नहीं मिला। वहां भी वह निचले क्रम में बल्लेबाजी करता था और उसे बल्लेबाजी के लिए उतरते ही हवा में शॉट खेलने पड़ते थे। वह इसमें सहज नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed