दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैप्टन कोहली की अग्निपरीक्षा,भारत के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला
चैंपियंस ट्रॉफी के बेहद अहम मुकाबले में रविवार को टीम इंडिया का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा। विश्व की नंबर एक और नंबर 3 टीम के बीच मुकाबला बेहद रोचक होने की उम्मीद है क्योंकि जो भी टीम रविवार को मुकाबले में जीत हासिल करेगी वह फाइनल में पहुंचेगी। इस मुकाबले को विराट कोहली की वनडे कप्तानी की अब तक की सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है। गत चैंपियन भारतीय टीम को रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरना है जोकि क्वार्टर फाइनल बन गया है। श्रीलंका के खिलाफ तीन सौ प्लस के स्कोर के बावजूद मिली हार से भारतीय टीम के मनोबल पर जरूर असर पड़ा होगा। ‘कोहली एंड कंपनी’ की कोशिश होगी कि दबाव में अक्सर घुटने टेकने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम एक बार फिर ‘चोकर्स’ साबित हो जाए। यदि भारतीय टीम हार गई तो गत चैंपियन टीम को सेमीफाइनल से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा। यदि दक्षिण अफ्रीका हारी तो विश्व की नंबर एक टीम अंतिम चार टीमों में भी नहीं पहुंच पाएगी।
मैदान से बाहर विवादों के बीच कोहली के लिए इस मैच में गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स के पास यह साबित करने का मौका है कि टेस्ट क्रिकेट से खुद को अलग करने के उनके फैसले का सीमित ओवरों में उनके कौशल पर असर नहीं पड़ा है। दक्षिण अफ्रीकी टीम में बाएं हाथ के तीन बल्लेबाज क्विंटन डी काक, जेपी डुमिनी और डेविड मिलर हैं, ऐसे में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को बाहर रखना महंगा पड़ सकता है। फिर यह भी पता चल गया है कि जब पिच मददगार न हो तो रविंद्र जडेजा को मुश्किलें आती हैं। श्रीलंका के खिलाफ मैच में यही देखने को मिला। अश्विन के पास विविधता है। उनकी ऑफ ब्रेक काफी कारगर है। अश्विन को पहले दो मैचों में मौका नहीं मिला था ऐसे में वह बेहतर करने को बेताब भी होंगे।
अंतिम एकादश चुनना भी चुनौतीपूर्ण
बेहतर रनरेट के साथ हाईस्कोर जरूरी
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, एम एस धोनी, हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, दिनेश कार्तिक, अजिंक्य रहाणे।
दक्षिण अफ्रीका : एबी डीविलियर्स (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी काक, डेविड मिलर, जेपी डुमिनी, फाफ डू प्लेसिस, इमरान ताहिर, केशव महाराज, फरहान बेहरदिन, क्रिस मॉरिस, वेन पार्नेल, एंडली पेखलुक्वायो, डेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबादा।