फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चैंपियंस ट्रॉफी: भारत का सेमीफाइनल का टिकट पक्का कराएंगे ये 11 खिलाड़ी

Sun, 11 Jun 2017 08:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sun, 11 Jun 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
Champions Trophy 2017 Possible Playing XI of Team India Against South Africa
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। कथित रूप से इस क्वार्टर फाइनल में जो टीम जीतेगी, वो सेमीफाइनल में पहुंचेग और हारने वाली टीम का पत्ता साफ हो जाएगा। वहीं दक्षिण अफ्रीका के सामने भी यही चुनौती है। पूल-बी की सबसे बड़ी 2 टीमों में से सिर्फ एक का अंतिम-4 में पहुंच पाना, हैरान करने वाला है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले ये 11 ग्यारह खिलाड़ी मैदान में उतर सकते हैं:

चैंपियंस ट्रॉफी: भारत का सेमीफाइनल का टिकट पक्का कराएंगे ये 11 खिलाड़ी

Champions Trophy 2017 Possible Playing XI of Team India Against South Africa
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : ESPN
सलामी बल्लेबाज
शिखर धवन और रोहित शर्मा ने इस चैंपियंस ट्रॉफी में टीम को शानदार शुरुआत दी है। दोनों ही मैचों में शतकीय साझेदारी करने वाले रोहित और शिखर ने पाकिस्तन के खिलाफ 136 और और श्रीलंका के खिलाफ 138 रन जोड़े। धवन अब तक दो मैचों में से 193 रन और रोहित 169 रनों का योगदान दे चुके हैं। ऐसे में बदलाव की कोई गुंजाइश ही नहीं।

चैंपियंस ट्रॉफी: भारत का सेमीफाइनल का टिकट पक्का कराएंगे ये 11 खिलाड़ी

Champions Trophy 2017 Possible Playing XI of Team India Against South Africa
युवराज सिंह - फोटो : Es
मध्यक्रम
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली नंबर 3 पर टीम के लिए योगदान देते रहेंगे। श्रीलंका के खिलाफ खाता भी न खोल पाने वाले कोहली ने पाकिस्तान के विरुध 81 रनों की धमाकेदार नाबाद पारी खेली थी। कोहली के अलावा टीम को नंबर-4 युवराज सिंह का योगदान मिलेगा। बल्ले से श्रीलंका के खिलाफ शांत रहने वाले युवी ने पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: भारत का सेमीफाइनल का टिकट पक्का कराएंगे ये 11 खिलाड़ी

Champions Trophy 2017 Possible Playing XI of Team India Against South Africa
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
फीनिशर
वनडे क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी से बड़ा कोई फीनिशर नहीं। अगर, धोनी का हेलीकॉप्टर चल पड़ा, तो गेंद का तारामंडल का सफर तय है। श्रीलंका के खिलाफ 52 गेंदों में 63 रन जड़ने वाले धोनी अगर थोड़ा जल्दी हाथ खोलते, तो शायद भारत 350 के पार होता। इसके अलावा भारत के पास केदार जाधव भी होंगे, नंबर 6 पर आकर तेजी से रन बनाने के अलावा बड़ी पारी भी खेल सकते हैं।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: भारत का सेमीफाइनल का टिकट पक्का कराएंगे ये 11 खिलाड़ी

Champions Trophy 2017 Possible Playing XI of Team India Against South Africa
हार्दिक पांड्या - फोटो : ESPN
ऑलराउंडर
पाकिस्तान के खिलाफ गेंद और बल्ले से शानदार हरफनमौला खेल दिखाने वाले हार्दिक पांड्या और लेफ्ट आर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा दक्षिण अफ्रीकी टीम की परीक्षा लेंगे। पांड्या की लंबे हिट्स खेलने की ताकत और जडेजा का बाएं हाथ का स्पिनर होना, दोनों को अश्विन पर तरजीह देते हैं। जडेजा के अलावा टीम में सिर्फ युवराज ही बाएं हाथ के गेंबाज हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed