फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   champions trophy live : pakistan vs south africa

द. अफ्रीका ने पाकिस्तान को 67 रनों से रौंदा

Tue, 11 Jun 2013 01:03 AM IST
बर्मिंघम
बर्मिंघम Updated Tue, 11 Jun 2013 01:03 AM IST
विज्ञापन
champions trophy live : pakistan vs south africa

चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप ‘बी’ के अहम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 67 रनों से हरा दिया है।

विज्ञापन


235 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम महज 45 ओवर में 167 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की ओर से कप्तान मिसबाह-उल-हक ने सर्वाधिक 55 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से रायन मैकलेरन ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। इस हार से पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई है। पहले मैच में उसे वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

फुल लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने हाशिम अमला के शानदार अर्धशतक की बदौलत 9 विकेट पर 234 रन का स्कोर बनाया।

टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हाशिम अमला और कोलिन इंग्राम ने पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्राम 20 रन बनाकर मोहम्मद हफीज का शिकार बने। फा डू प्लेसिस ने अमला के साथ स्कोर 100 के पार पहुंचाया। लेकिन प्लेसिस 28 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।

इस बीच अमला ने अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन शतक की ओर बढ़ रहे अमला की पारी का अंत सईद अजमल ने कर दिया। अमला 97 गेंद में नौ चौकों के साथ 81 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed