फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   champions trophy live match india vs pakistan

चैंपियंस ट्राफी में भारत से पहली बार हारा पाक

Sun, 16 Jun 2013 01:22 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 16 Jun 2013 01:22 AM IST
विज्ञापन
champions trophy live match india vs pakistan

गरजते बादल और बरसती बूंदों के बीच टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को पीटकर वो कारनामा कर दिखाया, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में कोई भारतीय टीम अभी तक नहीं कर सकी थी।

विज्ञापन


भारत ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को वर्षा बाधित मैच में डकवर्थ लुइस पद्धति से आठ विकेट से करारी शिकस्त दी।

भुवनेश्वर कुमार को शानदारी गेंदबाजी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' दिया गया। भुवनेश्वर ने 8 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट झटके।

यह पहला मौका है जब चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाक को पटकनी दी है।

पाकिस्तान को 165 रन पर समेटा
पहले गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को महज 165 रनों पर समेट दिया और इसके बाद का काम बल्लेबाजों ने पूरा कर दिया।

बारिश की बाधा के बीच अंत में भारत को जीत के लिए 22 ओवरों में 102 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया। जिसे भारत ने दो विकेट खोकर 19.1 ओवर में हासिल कर लिया।
विज्ञापन


मैच का लाइव स्कोर जानने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतरीन फॉर्म में चल रहे दिल्ली के दबंग शिखर धवन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक 48 रन बनाए।

हालांकि परिणाम के लिहाज से ग्रुप ‘बी’ के इस आखिरी लीग मैच का कोई महत्व नहीं था क्योंकि भारत पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका था जबकि पाकिस्तान होड़ से बाहर हो चुका था।

स्टेडियम में अक्षय कुमार भी
खचाखच भरे स्टेडियम में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के पहुंचने से भारतीय समर्थकों का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पारी के दौरान दो बार बारिश ने मैच में बाधा डाली।

पाकिस्तान का स्कोर जब 12 ओवर में एक विकेट पर 50 रन था तब बारिश के कारण मैच करीब 20 मिनट रोकना पड़ा। इसके बाद जब पाक टीम का स्कोर 19 ओवर में तीन विकेट पर 70 रन था तब करीब ढाई घंटे तक खेल रुका रहा।

दोबारा जब मैच शुरू हुआ तो अंपायरों ने ओवरों की संख्या घटाकर 40-40 कर दी। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे पाक टीम 39.4 ओवर में सिर्फ 165 रन पर सिमट गई। असद शफीक ने सर्वाधिक 41 रन बनाए।

जवाब में भारत को ओपनर शिखर धवन (48) और रोहित शर्मा (18) ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़कर शानदार शुरुआत दिलाई। 8.1 ओवर के खेल के बाद बारिश के कारण मैच करीब आधा घंटा रुका रहा।

इसके बाद लक्ष्य 36 ओवर में 157 रन कर दिया गया। 11.3 ओवर के खेल के बाद बारिश ने फिर बाधा डाली और एक घंटे का खेल खराब हुआ। दोबारा खेल शुरू होने पर लक्ष्य संशोधित करके 22 ओवर में 102 रन कर दिया गया।


पूरी टीम तीनों ही क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हमारे पास दुनिया की टॉप फील्डिंग है और हमें इसे आगे भी कायम रखना है। भुवनेश्वर ने अच्छे एरिया में गेंदबाजी की और बॉल को स्विंग कराया।- महेंद्र सिंह धोनी

बल्ले से हमारा प्रदर्शन एक बार फिर निराशाजनक रहा। मौसम भी एक कारण रहा क्योंकि बार-बार बाहर जाना और मैदान में लौटना कठिन होता है। मेरे विचार से हमारी गेंदबाजी अच्छी रही।- मिस्बाह उल हक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed