फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy: ICC informed PCB about India not touring Pakistan, reveals report

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान के दौरे पर नहीं आएगी भारतीय टीम, ICC ने पीसीबी को दी सूचना

Sun, 10 Nov 2024 08:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 10 Nov 2024 08:42 PM IST
सार

अब समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आईसीसी ने भारतीय टीम के पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने की जानकारी पीसीबी को दे दी है। पीसीबी के एक प्रवक्ता ने कहा- पीसीबी को आईसीसी से एक ईमेल मिला है, जिसमें कहा गया है कि बीसीसीआई ने उन्हें सूचित किया है कि उनकी टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी।

विज्ञापन
Champions Trophy: ICC informed PCB about India not touring Pakistan, reveals report
जय शाह-मोहसिन नकवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल होना है। अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस टूर्नामेंट का कार्यक्रम घोषित नहीं किया है। इस बीच खबर आई है कि आईसीसी ने पीसीबी को भारत के पाकिस्तान दौरे पर नहीं आने की सूचना दे दी है। बता दें कि, शनिवार को ईएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत सरकार ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भारतीय टीम को पाकिस्तान की यात्रा पर नहीं भेजने की सलाह दी है। 
विज्ञापन

आईसीसी ने पीसीबी को भेजा ईमेल
अब समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि आईसीसी ने भारतीय टीम के पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने की जानकारी पीसीबी को दे दी है। पीसीबी के एक प्रवक्ता ने कहा- पीसीबी को आईसीसी से एक ईमेल मिला है, जिसमें कहा गया है कि बीसीसीआई ने उन्हें सूचित किया है कि उनकी टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी। उन्होंने आगे कहा- पीसीबी ने सलाह और मार्गदर्शन के लिए उस ईमेल को पाकिस्तान सरकार को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार ने दी पाकिस्तान का दौरा नहीं करने की सलाह
बीते दिन ईएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट में बताया गया था कि, बीसीसीआई ने आईसीसी को इस बात की जानकारी दे दी है कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। बीसीसीआई को भारत सरकार से सलाह मिली है कि वह भारतीय टीम को पड़ोसी देश की यात्रा पर न भेजे। इस स्थिति में आईसीसी और पीसीबी को हाइब्रिड मॉडल पर विचार करना होगा और पाकिस्तान के अलावा एक और वेन्यू तलाश करना होगा।
विज्ञापन

हाइब्रिड मॉडल को खारिज कर चुके नकवी
इस स्थिति में टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में हो सकता है। हाल ही में समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक रिपोर्ट में बताया था कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अपने मुकाबले दुबई और शारजाह में खेल सकता है। पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने शुक्रवार को हाइब्रिड मॉडल में टूर्नामेंट के कराए जाने की खबरों को खारिज कर दिया था।

इन देशों में हो सकते हैं भारत के मैच
अब ईएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट में बताया गया है कि हाइब्रिड मॉडल को अपनाने की स्थिति के लिए कुछ महीने पहले ही विभिन्न आकस्मिक योजनाएं तैयार कर ली गईं। कुछ देशों का इसके लिए चयन किया गया है, जहां हाइब्रिड मॉडल के तहत मैचों का आयोजन कराया जा सकता है। पाकिस्तान से नजदीकी के कारण यूएई इस दौड़ में सबसे आगे चल रहा है। वहीं, श्रीलंका का भी नाम सामने आ रहा है।

दो ग्रुपों में टीमों को बांटा जाएगा
चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें चार-चार के दो ग्रुपों में बांटा जाएगा। इन टीमों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और गत चैंपियन पाकिस्तान शामिल है। भारत और पाकिस्तान के बीच 2012-13 से द्विपक्षीय सीरीज नहीं हो रही है और दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट या एशिया कप जैसे बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ही एक दूसरे का सामना करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed