फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy: Easy to get Shreyas Iyer out', former Pakistan captain Basit Ali on Indian Batter weakness

Champions Trophy: 'श्रेयस को आउट करना सबसे आसान...', पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने बताई अय्यर की कमजोरी, जानें

Sat, 25 Jan 2025 10:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 25 Jan 2025 10:43 AM IST
सार

बासित ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अय्यर को आउट करने का सबसे आसान होगा। उन्होंने पाकिस्तान टीम को यह तरीका अपनाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Champions Trophy: Easy to get Shreyas Iyer out', former Pakistan captain Basit Ali on Indian Batter weakness
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे श्रेयस अय्यर फिलहाल रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं और मुंबई की टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, मुंबई के शरद पवार क्रिकेट अकादमी बीकेसी में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच में उन्होंने बल्ले से खराब प्रदर्शन किया। श्रेयस ने मैच के दौरान दो पारियों में 11 और 17 रन बनाए। अय्यर की विफलता पर अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बयान दिया है कि अय्यर को आउट करने बेहद आसान है। बासित ने पाकिस्तान टीम को अय्यर को जल्दी से आउट करने का तरीका भी बताया है। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा, जबकि बाकी टीमें पाकिस्तान में अपने मुकाबले खेलेंगी। भारत और पाकिस्तान का आमना सामना 23 फरवरी को होगा।
विज्ञापन

बासित ने श्रेयस के शॉट चयन की आलोचना की
बासित ने जम्मू कश्मीर के खिलाफ मुंबई की पहली पारी के दौरान श्रेयस के शॉट चयन की आलोचना की। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज वाइड मिड ऑन कैच आउट हुआ था। श्रेयस तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह की फुलर गेंद पर फील्डर के ऊपर से मारने की कोशिश कर रहे थे। इससे भी खराब बात यह थी कि अय्यर ने शॉट का प्रयास किया तब किया, जब मुंबई के छह विकेट गिर चुके थे। बासित ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अय्यर को आउट करने का यह सबसे आसान तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Champions Trophy: Easy to get Shreyas Iyer out', former Pakistan captain Basit Ali on Indian Batter weakness
बासित अली - फोटो : twitter
'सबसे खराब शॉट श्रेयस अय्यर का था'
उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'उस पारी (मुंबई के रणजी ट्राफी मैच) में सबसे खराब शॉट श्रेयस अय्यर का था। टीम ने छह विकेट गंवाए और जम्मू कश्मीर ने मिड-ऑन को पीछे धकेल दिया गया, लेकिन आपने फिर भी गेंद को वहीं मारा। चैंपियंस ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर को आउट करने का सबसे आसान तरीका मिड-ऑन को पीछे कर उन्हें कैच कराना है, क्योंकि वह निश्चित रूप से एक बड़ी हिट के लिए जाएंगे।'
विज्ञापन

शार्दुल और तुनष ने मुंबई टीम की वापसी कराई
शार्दुल ठाकुर और तनुष कोटियन ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी कर मुंबई टीम की वापसी कराई। मुंबई ने दूसरी पारी में भी 101 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, शार्दुल और तनुष के बीच साझेदारी ने मुंबई को मुसीबत से बाहर निकाला। इन दोनों ने आठवें विकेट के लिए नाबाद 173 रन जोड़कर मुंबई को मैच में वापस लाया। शार्दुल ने अपना दूसरा प्रथम श्रेणी शतक जड़ा, जबकि कोटियन ने अर्धशतक जड़ा। 

Champions Trophy: Easy to get Shreyas Iyer out', former Pakistan captain Basit Ali on Indian Batter weakness
शार्दुल ठाकुर - फोटो : PTI
जम्मू-कश्मीर को 205 रन का लक्ष्य मिला
मुंबई ने अपनी पहली पारी में 120 रन बनाए थे। जवाब में जम्मू कश्मीर की पहली पारी 206 रन पर समाप्त हुई थी और उन्हें 86 रन की बढ़त मिली। मुंबई की दूसरी पारी 290 रन पर समाप्त हुई और जम्मू कश्मीर के सामने 205 रन का लक्ष्य रखा। इस मैच में रोहित शर्मा भी खेल रहे हैं। उन्होंने दोनों पारियों में तीन और 28 के स्कोर बनाए। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में चार रन और दूसरी पारी में 26 रन बना। मुंबई की पहली पारी में शार्दुल ने 51 रन और तनुष ने 26 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में शार्दुल ने 119 रन और तनुष ने 62 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed