{"_id":"67c01eca8e3df08b480a586c","slug":"champions-trophy-am-i-part-of-the-solution-or-problem-jos-buttler-statement-on-his-future-as-captain-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: 'मैं समाधान का हिस्सा हूं या समस्या का?' कप्तान के रूप में अपने भविष्य पर जोस बटलर का बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: 'मैं समाधान का हिस्सा हूं या समस्या का?' कप्तान के रूप में अपने भविष्य पर जोस बटलर का बयान
Thu, 27 Feb 2025 01:44 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:44 PM IST
सार
बटलर के नेतृत्व में इंग्लैंड का यह लगातार तीसरा असफल आईसीसी टूर्नामेंट अभियान था। इससे पहले भारत में 2023 विश्व कप और अमेरिका तथा वेस्टइंडीज में 2024 टी20 विश्व कप में टीम को निराशा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जोस बटलर
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने अफगानिस्तान के खिलाफ हार के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद कहा कि टीम के कप्तान के रूप में अपने भविष्य पर फैसला करने से पहले वह अगले कुछ सप्ताह इस बात का विश्लेषण करने में बिताएंगे कि वह समस्या का हिस्सा हैं या समाधान का। इंग्लैंड को 326 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ रन से हार का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान ने इब्राहिम जादरान (177) के शानदार शतक और अजमतुल्लाह उमरजई (41 रन और 58 रन पर पांच विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत बुधवार को यहां यादगार जीत दर्ज की।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब बटलर से कप्तान के रूप में उनके भविष्य पर कई सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मुझे व्यक्तिगत रूप से यह पता लगाना होगा कि मैं समस्या का हिस्सा हूं या समाधान का?' बटलर के नेतृत्व में इंग्लैंड का यह लगातार तीसरा असफल आईसीसी टूर्नामेंट अभियान था। इससे पहले भारत में 2023 विश्व कप और अमेरिका तथा वेस्टइंडीज में 2024 टी20 विश्व कप में टीम को निराशा का सामना करना पड़ा।
इंग्लैंड को नई दिल्ली में 2023 विश्व कप के ग्रुप चरण में अफगानिस्तान के खिलाफ 69 रन से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। बटलर ने कहा, 'मुझे लगता है कि परिणाम उस स्तर पर नहीं हैं जहां उन्हें होना चाहिए और मुझे व्यक्तिगत रूप से सभी संभावनाओं पर विचार करने की आवश्यकता है। और जैसा कि मैंने कहा, हमें एक टीम के रूप में वापस उस स्तर पर जाने की जरूरत है जहां इंग्लैंड क्रिकेट को सफेद गेंद के प्रारूप में होना चाहिए।'
विज्ञापन
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड पर आठ रन की शानदार जीत के लिए अफगानिस्तान की प्रशंसा की और कहा कि उनकी जीत को अब उलटफेर नहीं कहा जा सकता। अफगानिस्तान ने बुधवार को लाहौर में पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान की 146 गेंद में 177 रन की शानदार पारी की बदौलत सात विकेट पर 325 रन बनाए और फिर अजमतुल्लाह उमरजई (58 रन रर पांच विकेट) की धारदार गेंदबाजी से इंग्लैंड को 317 रन पर रोककर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा।