फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy 2017: Will rain interrupt India vs Pakistan play in Birmingham?

क्या भारत-पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल?

Sun, 04 Jun 2017 03:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 04 Jun 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
 Champions Trophy 2017: Will rain interrupt India vs Pakistan play in Birmingham?
बारिश - फोटो : icc
चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप बी के पहले मुकाबले में आज भारत की चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के बीच विश्वकप 2015 के बाद खेला जाने वाला पहला मुकाबला है। ऐसे में पूरी दुनिया की नजरे इस मैच पर लगी हुई हैं। लेकिन बर्मिंघम में खेले जाने वाले इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम के पू्र्वानुमान के मुताबिक मैच के दौरान बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे शुरु होगा। वेदर डॉट कॉम के अनुसार इस समय बारिश होने की 40 प्रतिशत संभावना है। शुक्रवार को बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मैच को रद्द करना पड़ा। ऐसे भी दोनों टीमों को अभ्यास मैच के दौरान बारिश के प्रकोप का समना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को बल्लेबाजी का अभ्यास करने का पूरा मौका नहीं मिल सका। बीच में ही मैच रोक देना पड़ा। जबकि पाकिस्तान का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच बारिश के कारण 12 ओवर के खेल से पहले ही रोक देना पड़ा। 
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट लंबे समय से नहीं खेली जा रही है। प्रशंसकों के पास इन दोनों के बीच भिड़ंत देखने का मौका आईसीसी इवेंट ही होता है। ऐसे में यदि यह मैच बारिश की भेंट चढ़ गया तो दर्शक बेहद निराश होंगे। इसके बाद इन दोनों के बीच मैच कब खेला जाएगा। यह स्पष्ट नहीं है। हालांकि साल 2019 में इंग्लैंड में आयोजित होने वाले आईसीसी विश्वकप के दौरान ही इन दोनों के बीच मैच हो सकता है। लेकिन इसके लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed