{"_id":"59394c414f1c1b831c9ca385","slug":"champions-trophy-2017-rohit-sharma-shikhar-dhawan-creates-new-partnership-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित-धवन के नाम दर्ज हुए चैंपियंस ट्रॉफी के दो बड़े रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित-धवन के नाम दर्ज हुए चैंपियंस ट्रॉफी के दो बड़े रिकॉर्ड
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 08 Jun 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
रोहित शर्मा और शिखर धवन
- फोटो : icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी करिश्माई प्रदर्शन जारी है। साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के विजय अभियान में इन दोनों ने जहां बल्लेबाजी का अंत किया था चार साल बाद वहीं से शुरुआत की। अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर दोनों की जोड़ी ने चैंपियंस ट्रॉफी के दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
शिखर-रोहित की जोड़ी चैंपियंस ट्रॉफी की सबसे सफल जोड़ी बन गई है। इन दोनों ने 7 पारियों में 656 रन जोड़े हैं। दोनों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में 4 शतकीय साझेदारी हुई हैं। यह दोनों ही नए रिकॉर्ड है। गुरुवार को दोनों की जोड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ पहले विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी हुई। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन जोड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल और शिवनरायण चंद्रपॉल के नाम दर्ज था। गेल और चंद्रपॉल ने वेस्टइंडीज के लिए 9 मैचों में 2 शतकीय साझेदारियों के साथ 635 रन जोड़े थे।
दोनों जोड़ियों के अलावा पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ और शोएब मलिक की जोड़ी तीसरे स्थान पर है। मलिक-यूसुफ ने 5 मैचों में 414 रन जोड़े हैं, जिसमें दोहरी शतकीय साझेदारी करते हुए दोनों ने सर्वोच्च साझेदारी के तौर पर 206 रन जोड़े थे। वैसे, चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड रिकी पोटिंग और शेन वॉटसन की जोड़ी के नाम है। दोनों ने साझ में 252 रन एक ही पारी में जोड़े थे।