फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Century-man Younis helps Pakistan punish Australia.

फिर टूटा ऑस्ट्रेलिया पर यूनुस का कहर, पाक के 304 रन

Fri, 31 Oct 2014 10:24 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 31 Oct 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
Century-man Younis helps Pakistan punish Australia.

यूनुस खान के लगातार तीसरे शतक से पाकिस्तान ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच के पहले दिन दो विकेट पर 304 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कस लिया है।

विज्ञापन


पिछले मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर पाकिस्तान को सीरीज में 1-0 से आगे कर चुके यूनुस का कहर इस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया पर टूटा और वह 111 रन बनाकर अभी भी डटे हुए हैं। दिन का खेल समाप्त होने तक यूनुस के साथ अजहर अली भी 101 रन बनाकर मोर्चा संभाले हुए हैं।
विज्ञापन


अबुधाबी में खेले जा रहे मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपनर अहमद शहजाद और मोहम्मद हफीज ने 57 रन की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। शहजाद 35 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हफीज ज्यादा देर नहीं टिक सके और 45 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर मिचेल जॉनसन का शिकार हो गए। 96 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद अजहर अली के साथ यूनुस खान ने मोर्चा संभाला और फिर पाकिस्तान को कोई झटका नहीं लगने दिया।


दोनों तीसरे विकेट के लिए अब तक 208 रन जोड़ चुके हैं। इनकी साझेदारी को तोड़ने के लिए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने आठ गेंदबाजों को आजमाया लेकिन सभी असहाय नजर आए। यूनुस ने जहां कैरियर का 27वां शतक लगाया वहीं अजहर ने छठा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला शतक ठोका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed