फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Caribbean veteran Courtney walsh raised questions on decision not to bat after winning the toss twice

दो बार टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के पहले बल्लेबाजी नहीं करने के फैसले पर कैरेबियाई दिग्गज ने उठाए सवाल

Wed, 29 Jul 2020 07:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 29 Jul 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
Caribbean veteran Courtney walsh raised questions on decision not to bat after winning the toss twice
कर्टनी वाल्श - फोटो : social media

इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद वेस्टइंडीज को लगातार दो टेस्ट गंवाने पड़े और सीरीज में भी शिकस्त झेलनी पड़ी। इंग्लैंड के खिलाफ उसी की जमीन पर मिली हार के बाद अब वेस्टइंडीज टीम की आलोचना भी होने लगी है।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टनी वाल्श का मानना है कि वेस्टइंडीज ने दूसरे और तीसरे टेस्ट में हार के दौरान टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता देकर गलती की। वाल्श का मानना है कि वेस्टइंडीज ने पहला टेस्ट जीतने के बाद सुरक्षित रवैया अपनाने की कोशिश की और इसके कारण उसे श्रृंखला गंवानी पड़ी। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने साउथम्पटन में पहला टेस्ट चार विकेट से जीता था लेकिन ओल्ड ट्रैफर्ड में दूसरे और तीसरे टेस्ट में उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे इंग्लैंड ने विजडन ट्रॉफी दोबारा जीत ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाल्श ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ‘वे संभवत: सोच रहे थे कि हम 1-0 से आगे हैं, चलो सुरक्षित होकर खेलते हैं और अगले दो टेस्ट में हार से बचने की कोशिश करते हैं और मुझे लगता है कि यहां उन्होंने वह किया जो इंग्लैंड चाहता था।' 

वेस्टइंडीज की ओर से 132 टेस्ट में 519 विकेट चटकाने वाले वाल्श ने कहा, ‘दो बार टॉस जीतना और बल्लेबाजी नहीं करना, यह अच्छा सवाल है जिनका उन्हें जवाब देना है। मुझे लगता है कि हमने संभवत: इससे श्रृंखला गंवा दी।’ 


वाल्श ने हालांकि पहले टेस्ट में हार के बाद वापसी का श्रेय इंग्लैंड की टीम को दिया और कहा, ‘आप इंग्लैंड से श्रेय नहीं छीन सकते। उन्होंने शानदार क्रिकेट खेला। उनके पास कुछ शीर्ष स्तरीय गेंदबाज हैं और ब्रॉड दूसरे टेस्ट में खुद को साबित करने के इरादे से उतरे और फिर इस लय को जारी रखा। एक बार लय में आने के बाद इंग्लैंड ने दबदबा बनाया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed