{"_id":"59fc81614f1c1b9e678b934e","slug":"car-crawled-in-pitch-during-delhi-up-ranji-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: रणजी मैच में सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, मैदान में पिच तक पहुंच गई कार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिल्ली: रणजी मैच में सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, मैदान में पिच तक पहुंच गई कार
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Fri, 03 Nov 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
पालम मैदान
- फोटो : ndtv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच चल रहे रणजी ट्राफी के एक मैच में सुरक्षा व्यवस्था की पोल उस समय खुल गई जब मैच के दौरान पिच के पास एक वैगनार कार पहुंच गई। जब कार घुसी उस वक्त मैदान में दिल्ली की टीम के इशांत शर्मा, गौतम गंभीर और रिषभ पंत जैसे खिलाड़ी मौजूद थे। किसी को भी इस तरह के कार घुसने का अनुमान नहीं रहा होगा।
ऐसे वाकया के बाद क्रिकेट मैच में क्रिकेटरों की सुरक्षा को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का कहना है कि जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी क्रिकेट खेल रहे हों, वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए।
जब कार चालक से जानकारी ली गई तो उसने भी हैरान करने वाला जवाब दिया। उसका कहना था कि वह रास्ता भटक गया था। यहां तक कि कार चालक दो बार पिच पर गाड़ी भी चला दी। दिल्ली में पालम में अभी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के खिलाफ रणजी मैच चल रहा है।