फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Captain Rohit Sharma completed his century Video, Hitman emotional statement after IND vs END 2nd ODI Match

VIDEO: नर्वस-90...वो क्या होता है? रोहित ने ऐसे पूरा किया शतक, भावुक होकर बोले- किसी ने इतने रन बनाए हैं तो...

Mon, 10 Feb 2025 11:02 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Feb 2025 11:02 AM IST
सार

मैच के बाद रोहित टीवी ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए भी भावुक दिखे। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विफलता के बाद रोहित के संन्यास की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। अब शतक लगाकर उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन
Captain Rohit Sharma completed his century Video, Hitman emotional statement after IND vs END 2nd ODI Match
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा फॉर्म में लौट चुके हैं। उन्होंने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 90 गेंद में 119 रन की पारी खेली। यह वनडे में उनका 32वां शतक रहा। इस पारी के साथ ही रोहित ने तमाम आलोचकों को भी करारा जवाब दिया, जो ये कह रहे थे कि अब उनमें क्रिकेट बाकी नहीं है। इतना ही नहीं, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनका फॉर्म में आना भारतीय टीम के लिए खुशखबरी है। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 305 रन का लक्ष्य 44.3 ओवर में छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। रोहित कटक में पूरी पारी के दौरान किसी तरह के दबाव में नजर नहीं आए और चौके-छक्कों की बरसात कर दी। हिटमैन अपने पुराने अंदाज में नजर आए। इतना ही नहीं, मैच के बाद रोहित ने आलोचकों को करारा जवाब भी दिया है और कहा कि जब कोई इतने मैच खेलने के बाद और इतने रन बना चुका होता है, तो इसका मतलब है कि उसमें कोई बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)


Trending Videos

रोहित ने छक्का लगाकर शतक पूरा किया
क्रिकेट में अक्सर नर्वस 90 की बात होती है और कहा जाता है कि 90 रन बना लेने के बाद बल्लेबाज दबाव में आ जाता है। हालांकि, रोहित पर ऐसा कोई दबाव नजर नहीं आया। जब रोहित 96 के स्कोर पर थे, तो उन्होंने आदिल रशीद की गेंद पर कदमों का इस्तेमाल करते हुए लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का मारा और शतक पूरा किया। शतक लगाने के बाद भी रोहित ने कोई आक्रामक अंदाज में जश्न नहीं मनाया और चुप चाप बल्ला उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। यह दिखाता है कि वह उस पल में कितने भावुक थे। इसका वीडियो भी सामने आया है। पंजाब किंग्स ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा- नर्वस 90? वो क्या होता है?

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)


रोहित के संन्यास की अफवाहें सामने आई थीं
मैच के बाद रोहित टीवी ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए भी भावुक दिखे। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विफलता के बाद रोहित के संन्यास की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। हालांकि, रोहित खुद सामने आए थे और कहा था कि वह संन्यास नहीं ले रहे और अगले पांच छह महीने में चीजें बदल सकती हैं। उन्होंने कहा था कि अगले कुछ महीनों में क्या होगा, किसी को नहीं पता। अब उनकी बातें सच होती दिख रही हैं। रोहित फॉर्म में लौट चुके हैं और उन्हें इस बात की खुशी सबसे ज्यादा होगी। हालांकि, मैच के बाद भी रोहित बेहद शांत नजर आए और सहजता से सभी प्रश्नों का जवाब दिया। उन्होंने अपने 32वें वनडे शतक को बस ऑफिस में एक और दिन (आम दिन) बताया और कहा कि सिर्फ एक पारी से कुछ नहीं बदलता।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)


मैच के बाद रोहित हुए भावुक, कही यह बात
रोहित ने 90 गेंदों में 12 चौकों और सात छक्कों की मदद से 119 रन की पारी खेली। रोहित ने बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में कहा, 'मैं इसी बारे में बात कर रहा हूं। मेरा मतलब है, देखो, जब किसी क्रिकेटर ने कई वर्षों तक क्रिकेट खेला हो और इतने वर्षों में इतने सारे रन बनाता आ रहा हो... तो इसका कुछ मतलब है उसमें कुछ है। मैंने इस खेल को काफी समय से खेला है और मैं समझता हूं कि मेरे लिए क्या जरूरी है। इसलिए मेरा काम मैदान पर जाना और अपने रोल को निभाना है। मैंने आज जो किया वह इन्हीं कामों में से एक था। मेरे दिमाग में यही बात थी कि मुझे वही करना जो मैं करता आ रहा हूं। मैं वैसी ही बल्लेबाजी करने की कोशिश कर रहा था जैसे मैं करता आ रहा हूं। मैं इस खेल में काफी समय से हूं। एक या दो पारी से मेरा मन नहीं बदलेगा या संतुष्टि नहीं मिलेगी। मेरे लिए यह ऑफिस में सिर्फ एक और दिन था।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed