फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   captain or not, my game has never got affected: sehwag

कप्तान रहूं या नहीं, फर्क नहीं पड़ता: सहवाग

Sat, 30 Mar 2013 07:44 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 30 Mar 2013 07:44 PM IST
विज्ञापन
captain or not, my game has never got affected: sehwag

वीरेंद्र सहवाग ने पिछले सत्र के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी छोड़ दी थी लेकिन इस आक्रामक ओपनर बल्लेबाज का मानना है कि उनके इस फैसले का उनके रवैये पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सहवाग आईपीएल के छठवें सत्र में एक बार फिर टीम की उम्मीदों का भार अपने कंधे पर उठाने को तैयार हैं।

विज्ञापन


सहवाग ने शनिवार को कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इससे कोई फर्क पड़ता है कि मैं टीम की कप्तानी कर रहा हूं या नहीं। कप्तानी ने कभी मेरे खेल को प्रभावित नहीं किया। टीम की कप्तानी करते हुए मैंने कभी अपनी बल्लेबाजी पर दबाव महसूस नहीं किया।’
विज्ञापन


यह पूछने पर कि क्या श्रीलंका के महेला जयवर्धने के टीम की कमान संभालने से उनके ऊपर से भार कम होगा, सहवाग ने कहा, ‘कप्तान के रूप में मैंने कभी दबाव महसूस नहीं किया, बल्लेबाजी के प्रति मेरा रवैया हमेशा समान रहता है। सहवाग के लिए कप्तानी और प्रदर्शन दो अलग-अलग चीजें हैं, जिनका मिश्रण नहीं करना चाहिए। अगर आप कप्तानी के दबाव की बात करते हैं, तो मैंने आईपीएल के पिछले सत्र में लगातार पांच अर्धशतक और दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से सर्वाधिक रन बनाए थे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सत्र में सहवाग ने 495 रन बनाए थे। लगातार पांच पचासे ठोकने का आईपीएल रिकॉर्ड उनके नाम था। लेकिन इस बल्लेबाज को लगता है कि इस साल यह रिकॉर्ड टूट सकता है। बकौल सहवाग, ‘कोई खिलाड़ी इस साल इस रिकॉर्ड को तोड़ सकता है।

केपी की कमी खलेगी
सहवाग ने स्वीकार किया कि घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन की कमी खलेगी क्योंकि पिछले सत्र में टीम अंतिम चार में पहुंचाने में उनकी भूमिका भी अहम थी।


उन्होंने कहा, ‘केपी बड़े मौकों पर रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और निश्चित तौर पर उनकी कमी खलेगी। लेकिन हमारे पास अन्य खिलाड़ी भी हैं, जो जिम्मेदारी उठाते हुए योगदान दे सकते हैं। हमारे पास 10 स्तरीय विदेशी खिलाड़ी हैं और जो भी अंतिम एकादश में उसकी जगह लेगा, उसे बड़े मंच पर नाम कमाने का मौका मिलेगा। अगर वह मौके का फायदा उठाते हुए अपनी अहमियत साबित करते हैं तो हम ट्रॉफी जीत सकते हैं। पहले मैच से पहले की तैयारी के बारे में पूछने पर इस 34 वर्षीय ओपनर ने कहा, ‘मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं और शत-प्रतिशत फिट हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed