{"_id":"608292e87885c53764181f0e","slug":"cameron-green-added-to-cricket-australia-contracted-list-matthew-wade-travis-headdropped","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का अनुबंध: ग्रीन को पहली बार मौका, हेड-वेड जैसे कई बड़े नाम नदारद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का अनुबंध: ग्रीन को पहली बार मौका, हेड-वेड जैसे कई बड़े नाम नदारद
Fri, 23 Apr 2021 02:57 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 23 Apr 2021 02:57 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : social media
ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पहली बार अनुबंधित खिलाड़ियों में शामिल किया है, लेकिन शुक्रवार को घोषित की गई 17 खिलाड़ियों की सूची में मैथ्यू वेड और ट्रेविस हेड जैसे बड़े नामों को जगह नहीं दी गई। भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की घरेलू श्रृंखला में 33.71 की औसत से 236 रन बनाने वाले ग्रीन सूची में शामिल एकमात्र नया नाम है।
विज्ञापन
इस सूची में पहले 20 खिलाड़ी शामिल थे लेकिन आगामी सत्र के लिए केवल 17 खिलाड़ियों को ही अनुबंध सौंपा गया है। हेड और विकेटकीपर बल्लेबाज वेड के अलावा सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स, ऑलराउंडर मिचेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस को 2021-22 सत्र के लिए अनुबंधित खिलाड़ियों में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
इस सत्र में ऑस्ट्रेलिया को भारत में टी-20 विश्व कप के अलावा घरेलू एशेज श्रृंखला खेलनी है। राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर हॉन्स ने बयान में कहा, 'आज जिन 17 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की गई हमें उन पर पूरा विश्वास है। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम का इस सत्र में तीनों प्रारूप में काफी व्यस्त कार्यक्रम है।'
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिन 17 खिलाड़ियों को अनुबंध की सूची में शामिल किया है उनके नाम इस प्रकार हैं: एश्टन एगर, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, आरोन फिंच, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, ग्लेन मैक्सवेल, टिम पेन, जेम्स पैटिनसन, जेनी रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर, एडम जंपा।