फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CAB Chairman sourav ganguly may have-to leave the post after rebel by subir ganguly

बंगाल क्रिकेट संघ में 'दादा सौरव' के खिलाफ उठे बगावती सुर, जा सकती है कुर्सी 

Sat, 28 Oct 2017 04:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sat, 28 Oct 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
CAB Chairman sourav ganguly may  have-to leave the post after rebel by subir ganguly
सौरव गांगुली - फोटो : ESPN

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली के खिलाफ घर में ही बगावती सुर बुलंद हो रहे हैं। नौबत यहां तक आ चुकी है कि उनसे अध्यक्ष पद छोड़ने की मांग तक होने लगी है। यह विवाद लोढा समिति की सिफारिशों को लागू करने की वजह से उभरा है। 

विज्ञापन


लोढ़ा समिति की सिफारिशों को कैब में लागू करने के क्रम में संघ के संयुक्त सचिव सुबीर गांगुली को कूलिंग ऑफ पर जाने के लिए कहा गया। इसके जवाब में उन्होंने कैब अध्यक्ष सौरव गांगुली को पत्र लिखकर कहा कि यदि उन्हें लोढा समिति की अनुशंसाओं का हवाला देकर 'कूलिंग ऑफ' पर जाने के लिए बाध्य किया जाता है तो ये नियम उनपर भी लागू होते हैं। 
विज्ञापन


सौरव गांगुली को तीन पेज के लिखे पत्र में सुबीर ने कहा, अगर आप मुझे संयुक्त सचिव पद पर बने रहने के लिए अमान्य करार देते हैं तो लोढा समिति की सिफारिशों के अनुसार आप भी अपने पद पर नहीं बने रह सकते। इसके अनुसार कूलिंग ऑफ का तीन साल का समय आपके खिलाफ भी लागू होगा। आपको भी तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबीर कैब के पुराने और अनुभवी सदस्य हैं। वह आईपीएल संचालन परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। वह कैब के पूर्व कोषाध्यक्ष बिस्वरूप डे के साथ कैब में सौरव गांगुली के विरोधी ग्रुप का हिस्सा हैं। 

लोढ़ा समिति ने अपनी अनुशंसा में किसी भी सदस्य के दो बार पद पर आसीन होने के लिए तीन साल के 'कूलिंग ऑफ' पीरियड की अनुशंसा की है। यानी कोई भी सदस्य लगातार दो बार पद पर आसीन नहीं हो सकता। 


अब देखना होगा कि कैब में उफना यह नया विवाद क्या रंग लेगा। हालांकि सौरव गांगुली के लिए इस विवाद की वजह से उपजे मुश्किल हालात से बाहर निकलना आसान भी नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed