'विराट सेना' को जोस बटलर की खुली चुनौती, बोले- मैदान पर भूला दी जाएगी IPL की दोस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 अगस्त से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से ठीक पहले इंग्लिश विकेटकीपर जोस बटलर ने विराट कोहली को लेकर बयान दिया है। बटलर को उम्मीद है कि भारत के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले पांच टेस्ट मैच की सीरीज के दौरान वह विराट कोहली से प्रेरणा लेंगे और इंडियन प्रीमियर लीग के अपने अनुभव का इस्तेमाल करने में सफल रहेंगे।
बटलर ने ओवल में कहा, ‘विराट एक बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। लगता है कि वे अधिकतर समय सही फैसला करते हैं। सफलता की भूख से हर दिन ऐसा करना संभव है। उनकी मानसिकता भिन्न होती है। वह हर मैच में जीत की मानसिकता के साथ उतरते हैं और निरंतर ऐसा करते हैं। मैंने इन खिलाड़ियों के अभ्यास के तरीकों और मैच में दबाव के क्षणों में उनके खेल से बहुत कुछ सीखा।’
आईपीएल के इस सत्र में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से 548 रन बनाने वाले बटलर ने कहा, ‘आईपीएल में मैंने जो सबसे अहम बात सीखी वह यह थी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सफलता हासिल करने के लिए क्या करते हैं और आखिर में वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी क्यों हैं।’
उन्होंने कहा, ‘आईपीएल में शानदार सफलता के बाद बटलर ने टेस्ट क्रिकेट में अच्छी वापसी की और पाकिस्तान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ छूटी सीरीज में लगातार दो अर्धशतक जमाए। बटलर का टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर 85 रन है, जो उन्होंने चार साल पहले भारत के खिलाफ पदार्पण मैच में बनाया था और एजबेस्टन में पहले टेस्ट मैच से शुरू होने वाली सीरीज में वह अपना पहला शतक जड़ने के लिए लालायित होंगे।
कोहली आईपीएल में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर में मोईन अली और क्रिस वोक्स के कप्तान थे, लेकिन बटलर का मानना है सीरीज के दौरान मैदान पर हर तरह की दोस्ती भुला दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘उनकी टीम में कुछ खिलाड़ी हैं जिनके साथ मैं खेला हूं। निश्चित तौर पर आपकी उनके साथ दोस्ती है, लेकिन मैदान पर लगता है कि उसे भुला दिया जाएगा और हर कोई प्रतिस्पर्धी होगा।’