{"_id":"d6970689f149b72dabc31fbad5b77dd6","slug":"broad-accepts-lehmann-s-sorry","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलोचना और जुर्माने के बाद अब मांगनी पड़ी माफी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आलोचना और जुर्माने के बाद अब मांगनी पड़ी माफी
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 27 Aug 2013 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई कोच डेरेन लेमैन का विपक्षी टीम के एक खिलाड़ी पर बयान देना भारी पड़ गया है। आलोचना और जुर्माने के बाद उन्हें अब माफी भी मांगनी पड़ी है।
विज्ञापन
एशेज सीरीज के दौरान कई विवादों ने दोनों टीमों के बीच तनातनी का माहौल बनाए रखा। हालांकि अंपायर के विवादित फैसलों और खिलाड़ियों के व्यवहार ने सीरीज को रोमांचक बना दिया था।
विज्ञापन
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कोच डेरेन लेमैन के उस भड़काऊ बयान के बाद मांगी गई माफी को मान लिया है।
कंगारू कोच लेमैन ने एशेज के अंतिम टेस्ट मैच से पहले अपने दर्शकों से कहा था कि वह साल के अंत में एशेज खेलने इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया आए तो उस दौरान ब्रॉड को इतना परेशान करो कि वह रोते हुए अपने देश जाए।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने उस बातचीत में ब्रॉड को धोखेबाज भी कहा था।
ऑस्ट्रेलियाई कोच का यह बयान उस समय आया था जब ब्रॉड ने स्वीकार किया कि सीरीज के पहले टेस्ट मैच (ट्रेंट ब्रिज) में कैच आउट होने के बाद भी वह क्रीज पर डटे हुए थे।
ब्रॉड ने ट्विटर पर बताया कि डेरेन लेमैन से रविवार रात बात हुई। उन्होंने अपनी टिप्पणी पर मुझसे माफी मांगी जिसे मैंने मान लिया। यह सिर्फ मजाक के लिए कहा गया था। बस।
कोच लेमैन की उस टिप्पणी के कारण आईसीसी ने 20 फीसदी मैच फीस काट लिया था।
लेमैन की टीम ने इंग्लैंड के हाथों 0-3 से एशेज गंवा दिया है। साल के अंत में इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया में रिटर्न एशेज सीरीज खेलने जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एशेज से पहले ही मिकी आर्थर को बर्खास्त कर लेमैन को कंगारू टीम का कोच बनाया था।