{"_id":"6610fed2e990398bb8046021","slug":"british-pm-rishi-sunak-faces-james-anderson-video-of-him-batting-in-the-nets-goes-viral-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishi Sunak: ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक का हुआ जेम्स एंडरसन से सामना, नेट्स पर बल्लेबाजी करते वीडियो वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rishi Sunak: ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक का हुआ जेम्स एंडरसन से सामना, नेट्स पर बल्लेबाजी करते वीडियो वायरल
Sat, 06 Apr 2024 01:20 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:20 PM IST
सार
प्रधानमंत्री सुनक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपने प्रशंसकों से अपने प्रदर्शन को लेकर सवाल किया। उन्होंने लिखा, "क्या मैं इंग्लैंड टीम में जगह पाने के लिए तैयार हूं?" इसके जवाब में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जवाब देते हुए लिखा, "बुरा नहीं, शायद पहले कुछ और नेट सेशन में हिस्सा लेना होगा।"
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन-ऋषि सुनक
- फोटो : twitter
विस्तार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का क्रिकेट के प्रति लगाव किसी से छुपा नहीं है। शुक्रवार को उनकी दीवानगी का नजारा पूरी दुनिया ने देखा जब उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का सामना किया। इसका वीडियो प्रधानमंत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से नेट्स प्रैक्टिस से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा की जिसमें उन्हें बच्चों और खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते देखा गया।
नेट्स पर प्रैक्टिस करते ब्रिटिश पीएम ने साझा किया वीडियो
प्रधानमंत्री सुनक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपने प्रशंसकों से अपने प्रदर्शन को लेकर सवाल किया। उन्होंने लिखा, "क्या मैं इंग्लैंड टीम में जगह पाने के लिए तैयार हूं?" इसके जवाब में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जवाब देते हुए लिखा, "बुरा नहीं, शायद पहले कुछ और नेट सेशन में हिस्सा लेना होगा।"
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन ने पूरे किए 700 विकेट
हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जेम्स एंडरसन ने 700 विकेट लेने का कारनामा किया था। वह ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बने। इससे पहले श्रीलंका के स्पिनर गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन 800 और ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने 708 विकेट हासिल किए थे। टेस्ट में मौजूदा शीर्ष पांच सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में एंडरसन इकलौते एक्टिव गेंदबाज हैं।
सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने के मामले में सचिन से 13 टेस्ट पीछे हैं एंडरसन
एंडरसन ने 22 मई 2003 को लॉर्ड्स में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला था। उन्होंने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट झटके थे। अब 41 साल की उम्र में भी उनकी धार कम नहीं हुई है। वह अब तक 187 टेस्ट खेल चुके हैं और सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले सचिन तेंदुलकर से 13 टेस्ट पीछे हैं। इसके अलावा वह 194 वनडे में 269 विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 18 विकेट समेत कुल 987 विकेट ले चुके हैं। टेस्ट में 42 रन देकर सात विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है, जबकि वनडे में 23 रन देकर पांच विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 23 रन देकर तीन विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। टेस्ट में एंडरसन 32 बार पारी में पांच विकेट ले चुके हैं, जबकि वनडे में उन्होंने ऐसा दो बार किया है।
विज्ञापन
Not bad, perhaps a few more net sessions first 😉 https://t.co/u7AHCOMO08
— England Cricket (@englandcricket) April 5, 2024