फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Brett Lee said - India is my second home, a bitcoin donation made for battle with Corona, Pat Cummins already gave 50 thousand dollars

भारत की मदद: ब्रेट ली ने कोरोना से जंग में किए 40 लाख रुपये दान, कहा- भारत मेरा दूसरा घर

Wed, 28 Apr 2021 12:00 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 28 Apr 2021 12:00 AM IST
सार

देश में जारी कोरोना से जंग में मदद के लिए अब क्रिकेटर भी सामने आने लगे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली ने एक क्रिप्टो करंसी दान की है। भारत में इस तरह की करंसी प्रतिबंधित देखना होगा सरकार इसे कबूल करेगी या नहीं। 
 

विज्ञापन
Brett Lee said - India is my second home, a bitcoin donation made for battle with Corona, Pat Cummins already gave 50 thousand dollars
ब्रेट ली

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस से प्रभावित होकर उनके हमवतन पूर्व खिलाड़ी ब्रेट ली ने कोविड-19 महामारी से जूझ रहे भारत को एक बिटक्वाइन (लगभग 40 लाख रुपये) से मदद करने की घोषणा की है। उनसे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कमिंस ने सोमवार को भारत में कोविड-19 अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए 'पीएम केयर्स फंड' में 50,000 डॉलर यानी करीब 37 लाख रुपये दान देने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए दिए 40 लाख रुपये
उनके बाद मंगलवार को ब्रेट ली ने ट्विटर पर जारी बयान में कहा, 'मैं इस महामारी से लोगों को जूझते हुए देखकर काफी दुखी हूं रहे हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं इस स्थिति में हूं कि कुछ हद तक अंतर पैदा कर सकूं और इसको ही ध्यान रखते हुए, मैं एक बीटीसी (लगभग 40 लाख रूपये) यानी क्रिप्टो करंसी बिटक्वाइन में दान करना चाहता हूं, जिससे देश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति में मदद हो सके।'
विज्ञापन


ब्रेट ली ने कहा 'भारत हमेशा मेरे लिए दूसरे घर जैसा रहा है। मुझे यहां पर लोगों से पेशेवर करियर और संन्यास के बाद भी जो प्यार मिला है उसके लिए मेरे दिल में एक खास जगह है।' एक बिटक्वाइन की कीमत अभी 40 लाख रूपये से कुछ अधिक है। भारत में हालांकि बिटक्वाइन को कानूनी मान्यता नहीं है लेकिन इसने भी अपने समय में दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक रहे ली को मदद का हाथ बढ़ाने से नहीं रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल में भाग ले रहे कमिंस व ली
कमिंस जहां एक खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल में भाग ले रहे है तो वहीं ली इसके कमेंट्री पैनल का हिस्सा है। उन्होंने कहा, 'यह समय है एकजुट होने का और यह तय करने का कि हमसे जितना हो सके जरूरतमंदों की मदद करें। मैं सभी फ्रंटलाइन (स्वास्थ एवं जरूरी सेवाओं से जुड़े) कर्मियों को धन्यवाद कहना चाहता हूं जो इस मुश्किल समय में काम कर रहे हैं। मैं सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे अपना ध्यान रखें, घर में रहे, अपने हाथ धोते रहें और तभी बाहर निकले जब बहुत जरूरी हूं, मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें। बहुत अच्छा पैट कमिंस, तुमने जो कल पहल की उसके लिए।'

इस 44 साल के पूर्व गेंदबाज ने 76 टेस्ट, 221 एकदिवसीय और 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed