{"_id":"195b394489bac87108135257fa03895f","slug":"brendon-mccullum-hits-fastest-test-century-for-nz-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैक्कुलम की रिकॉर्डतोड़ पारी से पाक हुआ पस्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैक्कुलम की रिकॉर्डतोड़ पारी से पाक हुआ पस्त
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 29 Nov 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर ब्रैंडन मैक्कुलम के तूफानी शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने ठोस शुरुआत करते हुए 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
शारजाह में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन पाकिस्तान की पहली पारी के 351 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 249 रन बना लिए थे। स्टंप्स के समय मैक्कुलम 145 गेंदों में 153 और केन विलियमसन 96 गेंद पर 76 रन बनाकर खेल रहे थे।
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिल ह्यूज की दर्दनाक मौत के बाद गुरुवार का खेल स्थगित होने के बाद शुक्रवार सुबह पाकिस्तान ने अपनी पारी 3 विकेट पर 281 रन से आगे बढ़ाया। पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज मोहम्मद हफीज दुर्भाग्यशाली रहे और दोहरे शतक से मात्र 3 रन से चूक गए।
विज्ञापन
फिरकी गेंदबाज मार्क क्रेग ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट लेकर पाकिस्तानी पारी का लंच से कुछ पहले अंत कर दिया। वह एक पारी में 7 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे बल्लेबाज हैं। क्रेग से पहले स्टीफन बोक और डेनिएल विटोरी ही ऐसा कारनामा कर सके हैं।

टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने वाले किवी बल्लेबाज
जवाब में न्यूजीलैंड को ब्रैंडन मैक्कुलम और टॉम लथाम ने 51 रन की साझेदारी कर ठोस शुरुआत दिलाई। हालांकि लथाम मात्र 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मैक्कुलम पाकिस्तान के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े। खासकर जुल्फिकार बाबर और मोहम्मद तल्हा की जमकर धुनाई की।
आतिशी बल्लेबाज मैक्कुलम ने महज 78 गेंदों में शतक ठोक दिया जो न्यूजीलैंड की ओर से सबसे तेज टेस्ट शतक का रिकॉर्ड है। उन्होंने 50 रन तो सिर्फ 30 गेंदों में ठोक दिया था। इससे पहले रॉस टेलर ने 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 81 गेंदों में शतक लगाया था।
मैक्कुलम 145 गेंद की अपनी पारी में 17 चौके के अलावा 8 छक्के भी लगाए हैं और विलियम्सन के साथ दूसरे विकेट के लिए अब तक 36.2 ओवर में 198 रन जोड़ चुके हैं। सीरीज का पहला मैच जीत पाकिस्तान 1-0 से आगे है।

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने रखा मौन
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ियों और अधिकारियों ने भी तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा। साथ ही दोनों टीम के खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे।
न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम के बाहर बैट पर अपनी राष्ट्रीय टोपी रखकर ऑस्ट्रेलिया द्वारा ह्यूज को श्रद्धांजली देने के लिए चलाए गए ‘पुटआउटयोरबैट्स’ अभियान में भी हिस्सा लिया।
इससे पहले गुरुवार को ह्यूज की हुई मौत के बाद दोनों टीमों ने दूसरे दिन मैदान पर नहीं उतरने का फैसला किया था। ह्यूज ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच अबुधाबी में ही खेला था।