फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bradman's first baggy green sold for 2.51 crores

2.51 करोड़ में बिकी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेडमैन की पहली बैगी ग्रीन 

Wed, 23 Dec 2020 05:24 AM IST
Amit Mandal Amit Mandal
Updated Wed, 23 Dec 2020 05:24 AM IST
सार

  • क्रिकेट की किसी भी यादगार वस्तु के लिए दूसरी सबसे अधिक कीमत है यह
  • 5.61 करोड़ में बिकी थी वॉर्न की कैप जो रिकॉर्ड है  

विज्ञापन
Bradman's first baggy green sold for 2.51 crores
डॉन ब्रैडमैन - फोटो : क्रिकेट 14

विस्तार

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डोनाल्ड ब्रेडमैन की पहली बैगी ग्रीन टेस्ट कैप करीब 2.51 करोड़ रुपये (340000 डॉलर) में बिकी है। ब्रेडमैन ने 1928 में ब्रिसबेन इंग्लैंड के खिलाफ अपने पदार्पण टेस्ट में यह कैप पहनी थी। यह क्रिकेट की किसी भी यादगार वस्तु के लिए दूसरी सबसे अधिक कीमत है। ऑस्ट्रेलिया के ही शेन वॉर्न की टेस्ट कैप इसी साल करीब 5.61 करोड़ रुपये (760000 डॉलर) में बिकी थी। वॉर्न ने 2006 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के बिजनेसमैन और रोड माइक्रो-फोंस के संस्थापक पीटर फ्रीडमैन ने यह कैप खरीदी है। उन्होंने इस कैप को पूरे ऑस्ट्रेलिया में घुमाने की योजना बनाई है। ब्रेडमैन ने 20 साल ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान 1928 से 1948 के बीच 52 टेस्ट खेले। उन्हें दुनिया का सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता है।
विज्ञापन


ब्रेडमैन ने टेस्ट क्रिकेट में 99.94 की औसत से रन बनाए। उन्हें 1949 में नाइटहुड से सम्मानित किया है। फ्रीडमैन ने कहा,‘सर डॉन ब्रेडमैन ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी हैं। वह खेल के मैदान पर हमारे सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों में से एक होने के अलावा सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शामिल हैं। वह ऑस्ट्रेलियाई जज्बे और लचीलेपन की परिभाषा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed