फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BPL 2022: Sunil Narine smashes 13-ball fifty, joint 2nd-fastest in t20 cricket

BPL 2022: सुनील नरेन ने लगाया तूफानी अर्धशतक, युवराज-गेल का विश्व रिकॉर्ड टूटने से बाल-बाल बचा

Thu, 17 Feb 2022 09:39 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 17 Feb 2022 09:39 AM IST
सार

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर सुनील नरेन ने टी-20 क्रिकेट का दूसरा और बांग्लादेश प्रीमियर लीग का सबसे तेज अर्धशतक अपने नाम कर लिया है। 33 वर्षीय ऑफ स्पिनर ने अपना पांच साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए महज 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया।

विज्ञापन
BPL 2022: Sunil Narine smashes 13-ball fifty, joint 2nd-fastest in t20 cricket
सुनील नरेन - फोटो : social media

विस्तार

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर सुनील नरेन ने टी-20 क्रिकेट का दूसरा और बांग्लादेश प्रीमियर लीग का सबसे तेज अर्धशतक अपने नाम कर लिया है। 33 वर्षीय ऑफ स्पिनर ने अपना पांच साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए महज 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। बांग्लादेश प्रीमियर लीग में कॉमिला विक्टोरियंस की तरफ से खेलते हुए उन्होंने ताबड़तोड़ रन बरसाए और टी-20 क्रिकेट में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले क्रिकेटर बन गए। 

विज्ञापन


नरेन के लिए ये कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले उन्होंने आईपीएल में 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 15 गेंदों और फिर 2018 में इसी टीम के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक लगाए थे। 
विज्ञापन


टी-20 लीग के दूसरे क्वालीफ़ायर में कॉमिला विक्टोरियंस की तरफ से उन्होंने पारी की शुरुआत की और पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। उन्होंने शोरीफुल इस्लाम के पहले ही ओवर में एक छक्का और दो चौका लगाकर चार गेंदों में 14 रन बटोर लिए। इसके बाद नरेन ने अगले ही ओवर में मेहिदी हसन मिराज को आड़े हाथों लिया और लगातार दो छक्के, एक चौका और फिर छक्का लगाया। देखते-देखते उन्होंने 13 गेंदों में छक्के के साथ अपने टी-20 करियर का 10वां अर्धशतक जड़ दिया। नरेन अर्धशतकीय पारी के बाद ज्यादा देर तक नहीं टिके और 16 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच की बात करें तो मीरपुर के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चटगांव चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 148 रन बनाए। जवाब में नरेन की तूफानी पारी के दम पर कॉमिला विक्टोरियंस ने 43 गेंद शेष रहते हुए मैच को सात विकेट से जीत लिया। नरेन के अलावा मोईन अली ने भी ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी में तीन विकेट लेने के साथ ही बल्लेबाजी में भी 13 गेंदों में 30 रन की नाबाद पारी खेली। 

 
टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह, विस्फोटक कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल और अफगानिस्तान के हज़रातुल्लाह जजाई के नाम है। इन सभी ने 12 गेंदों में अपने अर्धशतक लगाए हैं।  वहीं दूसरी सबसे तेज फिफ्टी के मामले में इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक और अब सुनील नरेन ने 13 गेंदों में ये कमाल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed