फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Boxing Day Test to be played among The audience, India-Australia Test series from December 26

दर्शकों के बीच खेला जाएगा बॉक्सिंग डे टेस्ट, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज 26 दिसंबर से

Wed, 28 Oct 2020 06:20 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 28 Oct 2020 06:20 AM IST
विज्ञापन
Boxing Day Test to be played among The audience, India-Australia Test series from December 26
BOXING DAY TEST - फोटो : फाइल फोटो

कोविड-19 के खतरे के बावजूद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में दर्शकों को आने की अनुमति मिल सकती है। विक्टोरिया सरकार ने कहा है कि वह इस बहु प्रतीक्षित मुकाबले में प्रशंसकों की उपस्थिति को लेकर बेहद आश्वस्त है। कोविड-19 के कारण चार महीने से अधिक समय तक लॉकडाउन रहने के बाद मेलबर्न शीघ्र खुल जाएगा।

विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से एमसीजी में शुरू होगा मुकाबला  
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज दिसंबर में शुरू होगी। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच हमेशा की तरह 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेला जाएगा। विक्टोरिया की प्रांतीय सरकार के प्रमुख डेनियल एंड्रयूज ने कहा,‘बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच निश्चिततौर पर बहुत अलग है। मुझे पूरा विश्वास है कि इसके लिए एमसीजी में दर्शक मौजूद रहेंगे। मैं यह नहीं जानता कि कितने दर्शकों को अनुमति मिलेगी लेकिन वहां दर्शक जरूर होंगे। हमें ऐसी सलाह दी गई है और हम इस पर काम कर रहे हैं।’ बता दें, 2018-19 में खेले गए पिछले टेस्ट मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मेलबर्न में 137 रन से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed