{"_id":"61dedefeda0fcc5ba71e11f9","slug":"boxing-12-leading-boxers-covid19-positive-in-national-coaching-camp-in-nsnis-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्केबाजी: पटियाला में राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में कोरोना का कहर, 12 प्रमुख मुक्केबाज कोरोना संक्रमित","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
मुक्केबाजी: पटियाला में राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में कोरोना का कहर, 12 प्रमुख मुक्केबाज कोरोना संक्रमित
Wed, 12 Jan 2022 07:30 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 12 Jan 2022 07:30 PM IST
सार
पटियाला के नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान (NSNIS) में भारत के प्रमुख मुक्केबाज कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण आए तीसरी लहर में साई के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में एथलीट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान, पटियाला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला के नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान (NSNIS) में भारत के प्रमुख मुक्केबाज कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण आए तीसरी लहर में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (NCoE) में एथलीट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मौजूदा युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियन सचिन और 2017 के युवा मुक्केबाजी राष्ट्रीय चैंपियन मोहम्मद एताश खान सहित 12 प्रमुख पुरुष मुक्केबाज कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, भारतीय पुरुष मुक्केबाजी के मुख्य कोच नरेंद्र राणा और कोऑर्डिनेशन कोच सीए कुट्टप्पा में भी कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। यह दूसरी बार है कि जब पूर्व पुरुष मुख्य कोच कुट्टप्पा,कोविड-19 के कारण बीमार पड़े हैं। पिछले साल अप्रैल में कोरोना के घातक वैरिएंट डेल्टा की चपेट में आए थे। उस समय भी वे एनआईएस में ही थे।
एनआईएस में भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में कुल 18 राष्ट्रीय मुक्केबाज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 14 मार्च तक चलने वाले इस कैंप का आयोजन बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स और हांग्झू एशियन गेम्स की तैयारियों के लिए किया गया है।
विज्ञापन
कोविड-19 से संक्रमित होने वाले मुक्केबाजों में कुलदीप कुमार (48 किग्रा), सचिन (57 किग्रा), मोहम्मद एताश खान (60 किग्रा), अमन इंदौरा (60 किग्रा), विजय कुमार (60 किग्रा), दलवीर सिंह तोमर (63.5 किग्रा) आशीष चौधरी (63.5 किग्रा), कीशम जॉनसन सिंह (63.5 किग्रा), आकाश (67 किग्रा), संदीप कुमार (67 किग्रा), निखिल दुबे (75 किग्रा) और सागर (+92 किग्रा) शामिल हैं।
वायरस की चपेट में आने वाले कोचिंग स्टाफ के सदस्यों में नरेंद्र राणा और सीए कुट्टप्पा के अलावा सहायक कोच सुरंजय सिंह शामिल हैं। इनमें सहायक स्टाफ विजय कंबोज, पवन कुमार और वीडियो एनालिस्ट नितिन कुमार भी हैं। टीम के डॉक्टर करणजीत सिंह में भी कोरोना के लक्षण दिखाई दिए हैं। विभिन्न भार वर्गों में 63 पुरुष मुक्केबाज और 27 कोचिंग और सहायक कर्मचारी शिविर का हिस्सा हैं।
महिला मुक्केबाजों के लिए एक अलग राष्ट्रीय शिविर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रहा है। शिविर में 57 महिला मुक्केबाज हैं, जिनमें ओलंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और 25 कोचिंग और सहायक कर्मचारी शामिल हैं। दोनों शिविर खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की वार्षिक प्रशिक्षण कैलेंडर का हिस्सा हैं।