{"_id":"36004490-2b6d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bowlers-deliver-series-win-for-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका का 3-0 से सीरीज पर कब्जा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका का 3-0 से सीरीज पर कब्जा
हंबनटोटा/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 11 Nov 2012 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज को 3-0 से जीत लिया है। बारिश से बाधित मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 32 ओवर में 131 रन बनाए। डकवर्थ लुइस नियम से श्रीलंका को 32 ओवर में 131 रनों का लक्ष्य मिला।
विज्ञापन
दिनेश चांदीमल(43) और कुमार संगकारा(42 नाबाद) की शानदार पारी की बदौलत श्रीलंका ने 26.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर मैच को सात विकेट से जीत लिया। चांदीमल ने 65 गेंदों में चार चौकों की मदद से 43 रन बनाए जबकि संगकारा ने 55 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का जड़कर नाबाद 42 रन ठोके। उपुल थरंगा ने 27 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
इससे पहले श्रीलंका के गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रनों के लिए तरसते दिखे। ब्रैंडन मैक्कुलम(30), केएस विलियम्सन(21) और जेम्स फ्रैंक्लिन(21) की उपयोगी पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 131 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से जीवन मेंडिस ने तीन, नुवान कुलशेखरा ने दो, जबकि थिसारा परेरा और रंगना हेराथ ने एक-एक विकेट लिया। जीवन मेंडिस को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन