{"_id":"5bb1038d867a557ffe03ffe3","slug":"board-president-eleven-and-west-indies-practice-match-ends-on-draw-ambris-hit-hundred","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्टइंडीज और बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन का मैच ड्रॉ, सुनील अंबरीश ने जड़ा नाबाद शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेस्टइंडीज और बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन का मैच ड्रॉ, सुनील अंबरीश ने जड़ा नाबाद शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
sunil ambris
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील अम्ब्रीश (114*) के नाबाद शतक की मदद से वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ दूसरे दिन सात विकेट पर 366 रन बनाए। बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने पहले दिन अंकित बावने (116*) के शतक की मदद से छह विकेट पर 360 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। दो दिवसीय अभ्यास मैच रविवार को ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
अम्बरीश ने 98 गेंदों पर खेली अपनी पारी में 17 चौके और पांच छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने भारत के खिलाफ चार अक्तूबर से राजकोट में शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में अंतिम एकादश के लिए अपना दावा ठोक दिया है।
विज्ञापन
विंडीज के लिए क्रेग ब्रेथवेट (52) और कीरेन पोवेल (44) ने पहले विकेट पर 105 रन की साझेदारी की और बाद में रिटायर्ड हर्ट होकर नाबाद पवेलियन लौट गए ताकि अन्य बल्लेबाजों को मौका मिल सके। शाई होप ने 36 और विकेटकीपर शेन डावरिच ने 69 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के के सहारे 65 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश की तरफ से अवेश खान ने 17 ओवर में 60 रन पर चार विकेट और बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार ने 126 रन देकर दो विकेट लिए। इससे पहले शनिवार को बोर्ड एकादश की पारी में अंकित बावने ने 191 गेंदों पर नाबाद 116 रन में 15 चौके लगाए थे जबकि मयंक अग्रवाल ने 111 गेंदों पर 90 रन की पारी में 14 चौके और दो छक्के लगाए।
कर्नाटक के 27 वर्षीय मयंक अपना नौवां प्रथम श्रेणी शतक बनाने से मात्र 10 रन से चूक गए थे लेकिन लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में चयन के रूप में मिल गया है।