फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Board of Control for Cricket in India BCCI Said to late to shift matches in IPL 2021 due to covid-19

IPL 2021: बीसीसीआई की दो टूक, कोरोना के कितने भी मामले आएं नहीं बदले जाएंगे आयोजन स्थल

Sat, 03 Apr 2021 04:39 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 03 Apr 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
Board of Control for Cricket in India BCCI Said to late to shift matches in IPL 2021 due to covid-19
आईपीएल 2021 - फोटो : ट्विटर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साफ किया कि कोरोना के कितने भी मामले आएं लेकिन अब आयोजन स्थल में बदलाव नहीं किए जाएंगे। पिछले कुछ दिनों से आईपीएल खेलने वाले कई खिलाड़ी कोरोना संक्रमण के शिकार हुए हैं। बीसीसीआई की मानें तो मैच अपने तय शेड्यूल के मुताबिक पहले से निर्धारित शहरों में ही खेले जाएंगे। 

विज्ञापन


बीते साल की तरह इस बार भी मुंबई में कोरोना संक्रमण की जद में है और वहां प्रतिदिन हजारों की तादाद में कोविड-19 के नए मामले आ रहे हैं। हाल ही में दिल्ली कैपटिल्स के खिलाड़ी अक्षर पटेल कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके अलावा वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम के 10 ग्राउंड्समैन और बीसीसीआई आईपीएल आयोजन टीम के सात सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 
विज्ञापन


मुंबई में आईपीएल का दूसरा मैच 10 अप्रैल को खेला जाएगा। ये मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। मुंबई में बढ़ते हुए कोरोना मामलों के बावजूद बीसीसीआई ने कहा है कि आयोजन स्थल नहीं बदला जाएगा भले ही कोरोना के कितने भी मामले आएं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक बीसीसीआई ने हैदराबाद को विकल्प के रूप में रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, मुंबई से मैच शिफ्ट करने में काफी देर हो गई है,  आयोजन टीम के लोग अलग बायो बबल में हैं, वहीं सभी खिलाड़ियों को बड़ी सख्ती से बायो बबल में रखा गया है, हैदराबाद दूसरा विकल्प है लेकिन अब एक सप्ताह के अंदर आयोजन स्थल बदलना काफी मुश्किल है। 


वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अपने बयान में कहा है कि, 28 मार्च को होटल में अक्षर पटेल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन उनकी दूसरी कोविड़-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उन्हें पृथकवास में रख दिया गया है, जहां मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है। 

इस दौरान सीनियर अधिकारी ने कहा, कि अगर लॉकडाउन होता है तो टीम बायो बबल में हैं और ये बंद स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। इसलिए हमें पूरी तरह भरोसा है कि दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाने वाला मैच अपने तय शेड्यूल के मुताबिक 10 अप्रैल को मुंबई में होगा। 


बीसीसीआई अधिकारी के मुताबिक, जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाएगी तो हैदराबाद और इंदौर बैकअप के तौर पर हैं। अगर ऐसी स्थिति में लॉकडाउन होता है तो हमारे लिए खेलना और आसान हो जाता है क्योंकि आयोजन स्थल और अन्य स्थानों के आसपास भी भीड़ का ध्यान रखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed