फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Birthday Special Not only Jasprit Bumrah Shreyas Iyer and Ravindra Jadeja are also celebrating their birthday today

Birthday Special: जसप्रीत बुमराह के अलावा रवींद्र जडेजा-श्रेयस अय्यर का भी आज है बर्थडे, बीसीसीआई ने ट्वीट कर दी बधाई

Mon, 06 Dec 2021 11:29 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 06 Dec 2021 11:29 AM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके अलावा टीम इंडिया के रवींद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर भी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रिकेट सीरीज में आराम दिया गया था। 

विज्ञापन
Birthday Special Not only Jasprit Bumrah Shreyas Iyer and Ravindra Jadeja are also celebrating their birthday today
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया के लिए आज का दिन बेहद खास है। ऐसे बहुत कम मौके आते हैं जब टीम के तीन खिलाड़ियों का एक साथ बर्थडे है। आज भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके अलावा टीम इंडिया के दो अन्य खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर भी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जसप्रीत बुमराह को जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रिकेट सीरीज में आराम दिया गया है वहीं, जडेजा और अय्यर कीवी टीम के के विरुद्ध टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। अपने यॉर्कर गेंदों से दुनिया भर के बल्लेबाजों को नाकों चने चबाने पर मजबूर करने वाले बुमराह का आज 28वां जन्मदिन है। जबकि, रवींद्र जडेजा 33वां और श्रेयस अय्यर अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 

विज्ञापन


ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का अंतरराष्ट्रीय करियर

जसप्रीत बुमराह अपनी खतरनाक गेंदबाजी के जरिए बहुत कम समय में विश्व पटल पर अलग पहचान बनाने में सफल रहे। वह डेथ ओवर्स के सबसे कारगर गेंदबाज माने जाते हैं। उन्होंने टीम इंडिया को कई बार अंतिम ओवरों में शानदार बॉलिंग करते हुए मैच जिताए हैं। बुमराह अब तक 24 टेस्ट मैच में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं जिनमें उन्होंने 101 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान 27 रन देकर 6 विेकेट आउट करना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। वह अब तक भारत के लिए 67 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं जिनमें वह 108 विकेट ले चुके हैं। 27 रन देकर पांच विकेट झटकना एकदिवसीय क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया के लिए 55 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं जिनमें वह 66 विकेट आउट करने में सफल रहे। टी-20 इंटरनेशल में 11 रन देकर तीन विकेट आउट करना उनका बेस्ट प्रदर्शन है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


जडेजा का इंटरनेशल करियर

भारतीय क्रिकेट टीम स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने साल 2009 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आगाज किया था। तब से लेकर वह भारतीय टीम का अहम हिस्सा बने हुए हैं। जडेजा बेहतरीन बल्लेबाजी, खतरनाक गेंदबाजी और जानदार फील्डिंग करने के लिए जाने जाते हैं। जडेजा अब तक 57 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। टेस्ट में जडेजा का प्रदर्शन 2195 रन और 232 विकेट, वनडे में 2411 रन और 188 विकेट जबकि, टी-20 इंटरनेशनल में 256 रन और 46 विकेट ले चुके हैं। उनका यह शानदार रिकॉर्ड उन्हें बेहतरीन ऑलराउंडर्स की श्रेणी में शामिल करने के लिए काफी हैं। 


श्रेयर अय्यर के करियर पर एक नजर

यूं तो श्रेयस अय्यर साल 2017 से भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने 2017 में सीमित ओवर के क्रिकेट में अपने करियर का आगाज किया। हालांकि इस दौरान वह टीम से अंदर बाहर भी होते रहे। वह भारत के लिए अब तक टेस्ट, 22 एकदिवसीय और 32 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। वनडे में एक शतक समेत उनके नाम 813 रन दर्ज हैं। जबकि, टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 580 रन बनाए हैं जिनमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। हाल ही में अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में अपने टेस्ट करियर में डेब्यू किया। अपने पदार्पण टेस्ट में उन्होंने शानदार 105 रनों की पारी खेली। अय्यर ने दो टेस्ट मैचों में 202 रन बनाए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed