फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जैक्स कैलिस: वह महान क्रिकेटर जिन्होंने पिता की मौत की उम्र अपनी पीठ पर छपवा ली थी

Wed, 16 Oct 2019 06:36 PM IST
Anshul Talmale अंशुल तलमले
Updated Wed, 16 Oct 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Jacques Kallis his 65 number jersey and sad story of father
जैक कैलिस - फोटो : ट्विटर

जैक्स कैलिस, एक ऐसे क्रिकेटर जो गेंद और बल्ले दोनों के साथ विरोधी पर कहर बनकर टूटते थे। दोस्त उन्हें प्यार से जैक या जैकी भी बुलाते, जिस दौर में दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने पूरे शबाब पर थी, तब जैक जैसे योद्धा ही इसके तारणहार बने हुए थे। 16 अक्टूबर 1975 को जन्में कैलिस आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर आइए जानते हैं आधुनिक क्रिकेट के इस महानतम ऑलराउंडर के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प और मजेदार बातें...

Birthday Special: Jacques Kallis his 65 number jersey and sad story of father
जैक कैलिस - फोटो : ट्विटर

अपने पिता के बेहद करीबी रहे जैकी ने एक समय क्रिकेट से किनारा कर लिया था। कैलिस सीनियर कैंसर से पीड़ित थे, उस दौरान एक पुत्र का दायित्व निभाते हुए जैक ने खेल छोड़कर सारा ध्यान पिता की देखभाल पर लगाया। अफसोस कि वह बच न सके। कैलिस के पिता हैनरी का निधन 65 की उम्र में हुआ था। बाद में जैक्स ने वनडे क्रिकेट में अपनी जर्सी का नंबर बदलकर 65 कर लिया।

Birthday Special: Jacques Kallis his 65 number jersey and sad story of father
जैक्स कैलिस और उनकी बहन - फोटो : ट्विटर

जैक्स कैलिस की बहन जैनिन एक प्रोफेशनल चीयरलीडर हैं। दुनियाभर के कई खेलों में अपने नृत्य से वह खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करतीं हैं। आईपीएल में उन्होंने अपनी इस प्रतिभा का लोहा मनवाया था। इस दौरान एक मजेदार वाकया भी देखने को मिला, जब अपने भाई के आउट होने के बाद जैनिन खुशी से उछलकर डांस करने लगी थीं। दरअसल, आईपीएल के दूसरे संस्करण में जैक्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेल रहे थे और उनकी बहन चेन्नई सुपरकिंग्स की चीयरलीडर थीं। तब कैलिस के आउट होने के बाद जैनिन ने जश्न मनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: Jacques Kallis his 65 number jersey and sad story of father
जैक्स कैलिस

अपनी निरंतरता के लिए पहचाने जाने वाले कैलिस एकबार जब क्रीज पर जम जाते तो अच्छे-अच्छे गेंदबाज पानी भरने लगते थे। दिसंबर 1995 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले कैलिस क्रिकेट के लगभग हर फॉर्मेट के सिकंदर थे। 519 (166 टेस्ट+328 वन-डे, 25 टी-20) मैच में 25 हजार से ज्यादा रन, 577 विकेट और लगभग 350 कैच। यह सब एक साथ करने वाले केवल कैलिस ही हैं और कोई भी ऑलराउंडर दूर-दूर तक उनके आसपास भी नहीं।

विज्ञापन
Birthday Special: Jacques Kallis his 65 number jersey and sad story of father
जैक कैलिस - फोटो : getty

शुरुआती करियर में कैलिस को अपना प्रभाव दिखाने में समय लगा, लेकिन जल्द ही वे अपनी टीम के लिए एक संकट मोचक बनकर उभरने लगे। करियर के दो साल बाद ही उन्होंने अपनी अहमित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में दिखाई जब मेजबान टीम के 309 के जवाब में उनकी टीम केवल 186 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 275 रन बनाए और जब एक रन पर एक विकेट खोकर उनकी टीम संकट में थी तब उन्होंने 101 रन की पारी खेल मैच ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed