फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब कब्र से आने लगी आवाज कि मुझे बाहर निकालो, वहां मौजूद लोग हो गए हैरान

Wed, 16 Oct 2019 06:22 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 16 Oct 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
shay bradlely recorded viral prank at own funeral viral video
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जिंदादिल इंसानों की एक ही फितरत होती है सबको हंसाते रहना। वह नहीं चाहते की दुनिया में कोई इंसान दुखी हो। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में जिंदादिल इंसान ने मरने के बाद कब्र में जाते-जाते कुछ ऐसा किया कि वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई। इस इंसान ने अपने मौत से पहले ही सोच लिया था कि वह जाते-जाते अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिवार वालों को हंसाते हुए जाएगा।

Trending Videos
shay bradlely recorded viral prank at own funeral viral video
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के डबलिन में 8 अक्टूबर को 62 साल के शे ब्रेडले की मौत हो गई। ब्रेडले तीन साल से कैंसर की जंग लड़ रहे थे। शे ब्रेडले एक जिंदादिल इंसान थे और हमेशा लोगों को हंसाते रहते थे। ब्रेडले की अंतिम इच्छा थी कि वो जाते-जाते भी लोगों को हंसाते हुए जाएं। जिसकी तैयारी उन्होंने पहले से ही कर ली थी। ब्रेडले ने दोस्तों और परिवार के लोगों से प्रैंक करने के लिए एक रिकॉर्डिंग तैयार की थी।

shay bradlely recorded viral prank at own funeral viral video
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जब ब्रेडले को कब्र में दफनाया जाने लगा तो उनके कब्र से आवाज आने लगी। ‘यहां काफी अंधेरा है, मुझे बाहर निकालो, वहां कोई पादरी है? मैं सुन सकता हूं। मैं शे हूं। मैं बॉक्स में हूं। मैं सिर्फ गुडबाय कहना चाहता हूं।’ कब्र से आती इन आवाजों को सुनकर अंतिम संस्कार में शामिल लोग हैरान हो गए। शे ब्रेडले की आवाज सुनकर पहले तो लोग घबरा गए लेकिन जब उन्हें पता चला कि यह उनका प्रैंक है तो लोग हंसने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
shay bradlely recorded viral prank at own funeral viral video
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शे ब्रेडले के इस प्रैंक का वीडियो उनकी बेटी एंड्रिया ब्रेडले ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। एंड्रिया ने बताया कि उनके पिता ने इस रिकॉर्डिंग को एक साल पहले ही तैयार कर रखा था। इस बात की जानकारी केवल मेरे भाई जोनथन और उनके भांजे बेन को था।
 



 

विज्ञापन
shay bradlely recorded viral prank at own funeral viral video
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एंड्रिया ने बताया कि पिता जी चाहते थे कि उनके आंतिम संस्कार में कोई रोए नहीं। सभी लोग खुशी-खुशी उनको विदा करें और जिसके लिए उन्होंने ऐसा किया। एंड्रिया ने ट्विटर पर वीडियो के साथ अपने पिता शे ब्रेडले की तस्वीर भी पोस्ट की है।
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed