{"_id":"5cfe3d92bdec2207903d7506","slug":"big-statement-of-father-yograj-singh-after-retirement-announced-by-yuvraj-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावुक हुए युवराज सिंह के पिता योगराज, बोले- अगले जन्म में युवी का बेटा बनना चाहता हूं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भावुक हुए युवराज सिंह के पिता योगराज, बोले- अगले जन्म में युवी का बेटा बनना चाहता हूं
Mon, 10 Jun 2019 07:56 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 10 Jun 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
योगराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। मुंबई में सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के इस दिग्गज ऑलरांउडर ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। युवी के इस फैसले के बाद जहां उनके फैंस सन्न रह गए तो पिता योगराज सिंह भी बेहद भावुक दिखे।
विज्ञापन
युवराज के बचपन के कोच और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने ही युवी को बल्ला पकड़ना सिखाया। घर पर ही उनके लिए शुरुआती ट्रेनिंग का इंतजाम करने वाले योगराज ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर नाज है। उसने मेरी जिद के लिए सब कुछ न्यौछावर कर दिया।
विज्ञापन
युवराज सिंह के पिता योगराज ने कहा कि उनकी भगवान से यही दुआ है कि वो अगले जन्म में युवराज सिंह का बेटे बन कर आएं और क्रिकेट में देश का नाम रोशन करूं। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने कैंसर जैसी बीमारी से जूझते हुए भी देश के लिए अच्छा क्रिकेट खेला। उन्हें अपने बेटे पर फक्र है।
विज्ञापन
योगराज सिंह ने बताया कि युवी ने उनके साथ बैठकर संन्यास का फैसला लिया था। ये मेरा और युवराज सिंह का निर्णय था। हम दोनों वर्ल्ड कप का ही इंतजार कर रहे थे। योगराज सिंह ने कहा कि अगर युवी वर्ल्ड कप के बाद भी खेलना चाहते तो वह उसे खेलने नहीं देते।
योगराज सिंह ने कहा कि हम दोनों ने फैसला लिया था कि अगर युवी ये वर्ल्ड कप खेलता है तो उसके बाद संन्यास ले लेगा, लेकिन उसे वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली इसलिए हमने ये संन्यास लेने का निर्णय लिया।