फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Big disclosure about Dhoni's retirement from international cricket, only these two people in the team knew

Dhoni: धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास को लेकर बड़ा खुलासा, टीम में बस इन दो लोगों को पता थी यह बात

Fri, 13 Jan 2023 06:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 13 Jan 2023 06:59 PM IST
सार

धोनी के संन्यास को लेकर भारत के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने एक बड़ा खुलासा किया है कि कैसे धोनी ने संन्यास को लेकर पहले ही संकेत दे दिए थे। उन्होंने ऋषभ पंत के साथ बातचीत में भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेलने का जिक्र किया था।

विज्ञापन
Big disclosure about Dhoni's retirement from international cricket, only these two people in the team knew
ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान कप्तान माना जाता है। यह पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कप्तान के रूप में सभी आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले पहले खिलाड़ी थे। उन्होंने 2007 में टी20 विश्व कप जीत, 2011 में वनडे विश्व कप जीत और दो साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। उन्होंने खेल के सबसे लंबे प्रारूप टेस्ट में अपनी कप्तानी के दौरान आईसीसी के पुरस्कार स्वरूप दो बार गदा भी हासिल की।
विज्ञापन

धोनी ने 2020 में अपनी अंतरराष्ट्रीय रिटायरमेंट की घोषणा की थी। 2019 विश्व कप में धोनी ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मैच खेला था। हालांकि, धोनी के संन्यास को लेकर भारत के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने एक बड़ा खुलासा किया है कि कैसे धोनी ने संन्यास को लेकर पहले ही संकेत दे दिए थे। उन्होंने ऋषभ पंत के साथ बातचीत में भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेलने का जिक्र किया था। इसके बाद पंत ही विकेटकीपिंग की भूमिका में धोनी के उत्तराधिकारी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीधर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के विश्व कप सेमीफाइनल के रिजर्व डे के दौरान दो विकेटकीपरों के बीच हुई बातचीत का खुलासा किया। श्रीधर ने कहा- मैं अब यह खुलासा कर सकता हूं कि धोनी ने विश्व कप में अपना आखिरी मैच खेल लिया था। बेशक, उन्होंने इसकी घोषणा नहीं की थी, लेकिन मैं आपको बताऊंगा कि मुझे क्यों इस बारे में पता था। मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड के खिलाफ हमारे विश्व कप सेमीफाइनल मैच में रिजर्व डे की सुबह, मैं ब्रेकफास्ट हॉल में पहुंचने वाला पहला व्यक्ति था। जब एमएस और ऋषभ अंदर आए तो मैं अपनी कॉफी पी रहा था। उन्होंने अपना सामान उठाया और मेरे साथ टेबल पर शामिल हो गए। श्रीधर ने अपनी किताब 'कोचिंग बियॉन्ड- माई डेज विद द इंडियन क्रिकेट टीम' में कहानी साझा करते हुए लिखा।
विज्ञापन

श्रीधर ने लिखा- न्यूजीलैंड के पास बल्लेबाजी करने के लिए केवल कुछ ओवर थे और हम इसके बाद अपनी पारी शुरू करने वाले थे। इसलिए मैच काफी जल्दी खत्म होने वाला था। ऋषभ ने एमएस से हिंदी में कहा- भैया, कुछ लोग आज ही लंदन जाने की योजना बना रहे हैं। क्या आप भी चलेंगे? एमएस ने जवाब दिया- नहीं, ऋषभ, मैं टीम के साथ अपनी आखिरी बस ड्राइव को मिस नहीं करना चाहता।

श्रीधर ने आगे कहा कि उन्होंने धोनी के लिए सम्मान की वजह से कभी किसी को बातचीत नहीं सुनाई। मैंने इस बातचीत के बारे में किसी से एक शब्द भी धोनी के प्रति सम्मान के कारण नहीं कहा। उन्होंने मुझे विश्वास में लिया था। मैं अपना मुंह नहीं खोल सकता था। इसलिए, मैंने रवि शास्त्री को एक शब्द भी नहीं कहा, अरुण को भी नहीं, मेरी पत्नी को भी नहीं।

श्रीधर के मुताबिक, उन्हें और पंत को धोनी के संन्यास के बारे में पता था। भारत विश्व कप का सेमीफाइनल 18 रनों से हार गया था, जिसमें धोनी का रन आउट होना खेल का निर्णायक क्षण था। पूर्व भारतीय कप्तान ने 72 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली थी, लेकिन नौ गेंदों में जीत के लिए 24 और रनों की जरूरत के वक्त वह रन आउट हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed