फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Big Bash League: Mandhana will not play for the second consecutive year; Draft on September 3, Harman, Jemima

Big Bash League: लगातार दूसरे साल नहीं खेलेंगी मंधाना; ड्रॉफ्ट तीन सितंबर को, हरमन, जेमिमा और दीप्ति शामिल

Wed, 30 Aug 2023 04:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 30 Aug 2023 04:57 PM IST
सार

मंधाना देश के लिए 23 सितंबर से शुरू होने वाले हांगझोउ एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगी। इंग्लैंड विदेशी खिलाड़ियों के ड्राफ्ट पूल में सबसे आगे हैं जिसकी 35 खिलाड़ी इसमें शामिल हैं। 

विज्ञापन
Big Bash League: Mandhana will not play for the second consecutive year; Draft on September 3, Harman, Jemima
स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना लगातार दूसरे साल महिलाओं की बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में हिस्सा नहीं लेंगी क्योंकि उन्होंने पहली बार शुरू किए गए ‘प्लेयर ड्राफ्ट’ के लिए नाम नहीं भेजा है। भारत की लगभग हर शीर्ष खिलाड़ी का नाम 122 विदेशी खिलाड़ियों की सूची में शामिल है जिन्होंने तीन सितंबर को होने वाले ड्राफ्ट के लिए अपने नाम भेजे हैं जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर, युवा हरलीन कौर, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा मौजूद हैं।
विज्ञापन


सूची में कुल 18 भारतीय खिलाड़ी हैं जिसमें हरमनप्रीत (मेलबर्न रेनेगेड्स) और जेमिमा (मेलबर्न स्टार्स) को टीम में बरकरार (रिटेंशन) रखा जा सकता है। मंधाना ने पिछले साल भी डब्ल्यूबीबीएल से हटने का फैसला किया था। वह आगामी घरेलू सत्र पर ध्यान लगाना चाहती हैं और साथ ही आगे के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय वर्ष के लिए अपने कार्यभार का प्रबंधन करना चाहती हैं। मंधाना घरेलू सत्र में महाराष्ट्र के लिए खेल सकती हैं जो 19 अक्तूबर से अगले साल 26 जनवरी तक आयोजित होगा और यह डब्ल्यूबीबीएल (19 अक्तूबर से दो दिसंबर तक) के साथ पड़ रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले मंधाना देश के लिए 23 सितंबर से शुरू होने वाले हांगझोउ एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगी। इंग्लैंड विदेशी खिलाड़ियों के ड्राफ्ट पूल में सबसे आगे हैं जिसकी 35 खिलाड़ी इसमें शामिल हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका 20 खिलाड़ियों से दूसरे नंबर पर है जिसमें करिश्माई सलामी बल्लेबाज लौरा वोलवार्ट, लिजेल ली और शबनीम इस्माइल मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राफ्ट में शामिल भारतीय खिलाड़ी: यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (मेलबर्न रेनेगेड्स), हरलीन देओल, हर्ले गाला, ऋचा घोष, मन्नत कश्यप, अमनजोत कौर, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडे, श्रेयंका पाटिल, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स (मेलबर्न स्टार्स), मेघना सब्बीनेनी, दीप्ति शर्मा, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर और राधा यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed