फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bhuvneshwar Kumar says always pressure match against Pakistan but not thinking about it now 

टी-20 विश्व कप: भारत-पाकिस्तान मैच पर भुवनेश्वर कुमार का पहला बयान, कह दी बड़ी बात

Fri, 16 Jul 2021 08:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 16 Jul 2021 08:43 PM IST
सार

भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि टीम इस समय टी-20 विश्व कप के बारे में नहीं सोच रहा है क्योंकि इस आईसीसी टूर्नामेंट से पहले काफी क्रिकेट खेला जाना है।

विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar says always pressure match against Pakistan but not thinking about it now 
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social media

विस्तार

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा काफी रोमांचक होता है। मगर टीम इस समय टी-20 विश्व कप के बारे में नहीं सोच रहा है क्योंकि इस आईसीसी टूर्नामेंट से पहले काफी क्रिकेट खेला जाना है। भारत और पाकिस्तान को शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा घोषित किये गए टी-20 विश्व कप के पूल में एक ही ग्रुप में रखा है जो 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक यूएई और ओमान में खेला जाएगा।

विज्ञापन


भुवनेश्वर इस समय सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए श्रीलंका में हैं, उन्होंने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'देखिए, पाकिस्तान के खिलाफ खेलना हमेशा रोमांचक होता है और इस मैच में हमेशा दबाव रहता है इसलिए यह निश्चित रूप से बेहद कड़ा मुकाबला होगा।' उन्होंने कहा, 'लेकिन ईमानदारी से कहूं तो हमने इसके बारे में कुछ सोचा नहीं है, कि यह कैसा होगा क्योंकि अभी इससे पहले काफी क्रिकेट बचा है। हमें श्रीलंका में मैच खेलने हैं, इंग्लैंड में टेस्ट मैच हैं, फिर आईपीएल है, जिसके बाद विश्व कप होगा।' 31 साल के तेज गेंदबाज ने कहा, 'लेकिन एक बार आईपीएल खत्म होता है तो हम इसके बाद हम विश्व कप के बारे में सोचना शुरू कर देंगे।

विज्ञापन

टेस्ट में भविष्य को लेकर कही बड़ी बात

भुवनेश्वर कुमार क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में से किसी एक को प्राथमिकता नहीं देना चाहते लेकिन वह भविष्य में एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं। इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दौरान उनकी कमी महसूस की गई। मगर अब उन्होंने हाल में हो रही चर्चाओं के संबंध में बात साफ कर दी, जिसमें कहा जा रहा था कि वह खुद ही खेल के पारपंरिक प्रारूप में नहीं खेलना चाहते। अगले 12 से 18 महीने के चक्र में टेस्ट क्रिकेट खेलने के बारे में उनका क्या विचार है तो उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मेरे लिए कोई प्राथमिकता नहीं है भले ही यह लाल गेंद का क्रिकेट हो या फिर सफेद गेंद का। अगर मैं लाल गेंद के क्रिकेट के लिये चुना जाता हूं और मैं टीम का हिस्सा होता हूं तो मैं निश्चित रूप से योगदान करने की कोशिश करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed