{"_id":"59d4444b4f1c1bab538b5906","slug":"bhuvneshwar-kumar-reveals-the-name-and-photo-of-his-better-half","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुवनेश्वर कुमार ने खोला राज, फोटो शेयर कर बताया कौन है उनकी 'बेटर हाफ'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भुवनेश्वर कुमार ने खोला राज, फोटो शेयर कर बताया कौन है उनकी 'बेटर हाफ'
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 04 Oct 2017 07:45 AM IST
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बड़ा ऐलान किया है। भुवी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके अपनी 'बेटर हाफ' से फैंस को इंट्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
27 वर्षीय भुवनेश्वर ने फोटो के साथ कैप्शन दिया, 'फोटो में मेरी बेटर हाफ नुपुर नागर है।' भुवी के इस पोस्ट पर समाचार लिखे जाने तक 1 लाख 40 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं जबकि 2, 483 कमेंट्स आ चुके हैं।
विज्ञापन
Here’s the better half of the picture @nupurnagar 😊😍
A post shared by Bhuvneshwar Kumar (@imbhuvi) on
विज्ञापन
बता दें कि भुवनेश्वर कुमार ने 11 मई को भी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने साथ में बैठे शख्स की फोटो को छिपाया था। अब मंगलवार को भुवी ने इसका राज आखिरकार खोल दिया है।
पिछली पोस्ट में भुवनेश्वर ने लिखा था कि वह डिनर डेट पर हैं और पूरी फोटो जल्द ही आएगी। इसके बाद मंगलवार को भुवी ने अपनी गर्लफ्रेंड नुपुर नागर के साथ फोटो साझा की है। भुवी की पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स दोनों को बधाइयां दे रहे हैं और जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: भुवी के शॉट पर बाल-बाल बचे पांड्या, हो सकता था बड़ा हादसा
आपको बता दें कि भुवनेश्वर कुमार पिछली फोटो के बाद मीडिया में कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। एक्ट्रेस के साथ भी भुवी का नाम जोड़ा गया था, जिस पर उन्होंने सभी खबरों को खंडन करते हुए कहा था कि वह जल्द खुलासा करेंगे। भुवी ने कहा था, 'जब मेरा किसी लड़की से अफेयर होगा तो खुद ही सबको जानकारी दूंगा' और अब उन्होंने उस लड़की का नाम दुनिया को बता दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि भुवी कितनी जल्दी शादी का ऐलान करेंगे।