फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bhuvneshwar Kumar is new week point of team india death bowling see records

Bhuvneshwar Kumar: बार-बार हार के विलेन बन रहे भुवनेश्वर, पिछले चार मैचों में तीन बार 19वें ओवर में हराया मैच

Wed, 21 Sep 2022 12:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 21 Sep 2022 12:22 PM IST
सार

भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए चार मैंचों में तीन बार अंतिम ओवरों में गेंदबाजी की और हर बार वही भारत की हार की वजह बने हैं। उनके इस खराब प्रदर्शन ने कप्तान और कोच की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 
 

विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar is new week point of team india death bowling see records
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। कप्तान रोहित ने इस हार के लिए गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराया है। खासकर अंतिम ओवरों में भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल ने जिस तरह की गेंदबाजी की, इसी वजह से भारत को हार का सामना करना पड़ा। पिछले चार मैचों में यह तीसरा मौका था, भुवनेश्वर को भारत की हार के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। एशिया कप से लेकर अब तक भुवनेश्वर ने डेथ ओवरों में निराश किया है। टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज का यह प्रदर्शन भारत की हार की वजह बन रहा है। 
विज्ञापन


भुवनेश्वर और हर्षल के खराब प्रदर्शन के बाद अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ही डेथ ओवरों में भारत की उम्मीद हैं, लेकिन ये दोनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेले। भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में इस जोड़ी को आजमाना होगा, तभी टीम इंडिया विश्व कप जीतने का सपना देख सकती है। 
विज्ञापन

पिछले चार मैचों में भुवनेश्वर बने विलेन
पाकिस्तान के खिलाफ सुपर चार के मुकाबले में भुवनेश्वर ने 19वां ओवर किया था और 19 रन लुटाए थे। इसी वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। आखिरी ओवर में अर्शदीप ने अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन सात रन बनाना उनके लिए बहुत मुश्किल था। अगले मैच में भारत का सामना श्रीलंका से था और इस मुकाबले में भी भुवनेश्वर ने 19वें ओवर में 14 रन दे दिए थे। इसी वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। 

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर ने शानदार प्रदर्शन किया था और पांच विकेट लिए थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने अपने सभी ओवर शुरुआत में ही कर लिए थे। पुरानी गेंद से उन्होंने इस मैच में कोई ओवर नहीं किया था। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने पुरानी गेंद से दो ओवर किए और कुल 31 रन लुटा दिए। उन्होंने 17वें ओवर में 15 और 19वें ओवर में 16 रन दिए। इसी वजह से भारत को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed