फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bhuvneshwar Kumar and Ravi bishnoi becomes hero after dropping catches against West Indies

IND vs WI: कैच छोड़कर विलेन बने थे भुवनेश्वर और बिश्नोई फिर पलटा मैच, जानें कैसे टीम इंडिया जीती हारी बाजी

Sat, 19 Feb 2022 12:15 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 19 Feb 2022 12:15 PM IST
सार

भुवनेश्वर और रवि बिश्नोई ने दूसरे टी-20 में दो अहम कैच छोड़े थे, लेकिन 19वें ओवर में इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर मैच पलट दिया। इस ओवर से पहले तक वेस्टइंडीज मैच में बना हुआ था।

विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar and Ravi bishnoi becomes hero after dropping catches against West Indies
भुवनेश्वर कुमार और रवि बिश्नोई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच टीम इंडिया ने आठ रन से जीत लिया। इसके साथ ही भारत ने यह सीरीज भी अपने नाम कर ली है। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम अंत तक मैच में बनी हुई थी, लेकिन 19वें ओवर में मैच पलट गया। भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और रवि बिश्नोई ने मिलकर भारत को जीत दिला दी। विंडीज की टीम को आखिरी दो ओवरों में वेस्टइंडीज की टीम 29 रन नहीं बना पाई और भारत ने मैच जीत लिया। 
विज्ञापन


19वें ओवर में भुवनेश्वर की गेंद पर रवि बिश्नोई ने निकोलस पूरन का कैच पकड़ा और यहीं से मैच पलट गया। ये दोनों खिलाड़ी भारत की जीत के हीरो बन गए। 

भुवनेश्वर और बिश्नोई ने छोड़े थे अहम कैच
इस मैच में पहले भुवनेश्वर कुमार और रवि बिश्नोई ने दो अहम कैच छोड़े थे और इसी वजह से भारतीय टीम मुश्किल में आई थी, लेकिन बाद में दोनों ने अपनी गलती की भारपाई करते हुए भारत को मैच जिता दिया। पहले मैच के दसवें ओवर में चहल की गेंद पर निकोलस पूरन ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद सीधे मिडविकेट में खड़े रवि बिश्नोई के पास गई। उनके पास कैच पकड़ने का मौका था और उन्होंने आगे डाइव लगाकर कोशिश भी की, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। 
विज्ञापन


वहीं 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर ने अपनी ही गेंद पर रोवमैन पॉवेल का कैच छोड़ दिया। भुवी की गेंद पर पॉवेल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की थी, लेकिन संपर्क अच्छा नहीं हुआ और गेंद सिर्फ हवा में ऊपर गई थी। भुवनेश्वर खुद कैच पकड़ने के लिए पहुंचे, लेकिन गेंद उनके हाथ से छटक गई। इसके बाद पूरन और पॉवेल वेस्टइंडीज को मैच में वापस ले आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


19वें ओवर में पलटा मैच
वेस्टइंडीज की पारी के 19वें ओवर में भुवनेश्वर की गेंद पर रवि बिश्नोई ने पूरन का बेहतरीन कैच पकड़ा और यहीं से मैच भारत के पक्ष में आ गया। इस बार भी गेंद काफी ऊपर गई थी और कैच पकड़ते समय एक बार बिश्नोई के हाथ से छिटकी भी, लेकिन अंत में उन्होंने कैच पूरा कर पूरन को बाहर भेज दिया। इस ओवर में भुवनेश्वर ने सिर्फ चार रन दिए और एक विकेट भी चटकाया। यहां से वेस्टइंडीज के लिए मैच जीतना बहुत मुश्किल था। आखिरी ओवर में विंडीज ने 16 रन बटोर फिर भी मैच हार गई। 

दिग्गजों ने की तारीफ
भारत की शानदार जीत के बाद प्रज्ञान ओज्ञा और वसीम जाफर जैसे खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ की। ओज्ञा ने कू करते हुए लिखा "शानदार शो। एक वफादार भारतीय क्रिकेट शुभचिंतक के रूप में मैं यह देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करूंगा कि कैसे कप्तान रोहित और कोच द्रविड़ टीम को नॉकआउट खेलों (आईसीसी) में ऐसा ही करने में मदद करते हैं।"


वहीं, वसीम जाफर ने मजाकिया अंदाज में ट्वीट करते हुए लिखा कि भारतीय टीम अपने घर में विदेशी टीमों को बुलाकर उन्हें बुरी तरह हरा रही है। राहुल द्रविड़ के कोच बनने के बाद भारत अपने घर में कोई मैच नहीं हारा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed