{"_id":"57413a164f1c1b8b20ac7ad0","slug":"bharatya-janata-party-s-mp-anurag-thakur-is-now-president-of-board-of-control-for-cricket-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर बने BCCI के दूसरे युवा अध्यक्ष","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर बने BCCI के दूसरे युवा अध्यक्ष
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 May 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
भारतीय जनता पार्टी से सांसद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव अनुराग ठाकुर अब बोर्ड के अध्यक्ष बन गए हैं। इस पद के लिए उन्होंने शनिवार शाम पर्चा दाखिल किया था और उसके बाद से ही उनका नाम सबसे आगे चल रहा था। ठाकुर का इस पद के लिए चुना जाना निश्चित माना जा रहा था, क्योंकि उन्हें ईस्ट जोन से काफी समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन
41 वर्षीय भाजपा सांसद और बोर्ड सचिव के पक्ष में ईस्ट जोन के सभी सदस्य (बंगाल, असम, झारखंड, त्रिपुरा और नेशनल क्रिकेट क्लब) हैं जो उनका समर्थन कर रहे थे। गौरतलब है कि शशांक मनोहर ने इस महीने बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने छह महीने बीसीसीआई अध्यक्ष का दायित्व संभाला।
विज्ञापन
ठाकुर के अध्यक्ष बनने के बाद अजय शिर्के ने सचिव बनाए गए हैं।Mumbai: BCCI members congratulate Anurag Thakur on becoming the President of BCCI pic.twitter.com/dRchftDgLg
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) May 22, 2016