फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bharath Arun says Englishmen are wary of Ashwin but final call on his inclusion will be taken tomorrow 

ENG vs IND: चौथे टेस्ट से पहले क्या बोले गेंदबाजी कोच- ओवल में अश्विन खेलेंगे या नहीं

Wed, 01 Sep 2021 06:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 01 Sep 2021 06:49 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला कल ही लिया जाएगा।

विज्ञापन
Bharath Arun says Englishmen are wary of Ashwin but final call on his inclusion will be taken tomorrow 
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : social media

विस्तार

टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बुधवार को कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला कल यानी मैच के दिन ही लिया जाएगा। बता दें कि अश्विन लगातार पिछले तीन मैचों में टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। ओवल में भी उन्हें टीम में शामिल किया जाता है या नहीं यह देखने वाली बात होगी। अभी तक उनकी जगह बल्लेबाजी ऑलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा को तरजीह दी गई। मैच से ठीक दिन पहले जब गेंदबाजी कोच से पूछा गया कि क्या दोनों स्पिनर ओवल में प्लेइंग इलेवन में फिट हो सकते हैं, इसके जवाब में भरत अरुण ने कहा, 'अश्विन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह अभी तक खेल नहीं सका है। अगर मौका बनता है और टीम की रणनीति के अनुकूल होता है तो दोनों साथ में गेंदबाजी कर सकते हैं।'

विज्ञापन


इस दौरान गेंदबाजी कोच ने कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाज अश्विन से डरे हुए हैं। उन्होंने कहा, 'ओवल का मैदान स्पिनरों का मददगार रहा है लेकिन आप भी जानते हैं कि इंग्लैंड टीम अश्विन की काबिलियत से डरी हुई है कि यहां पिच से मदद मिलने पर वह क्या कर सकता है।' उन्होंने कहा, 'इस बारे में फैसला कल सुबह पिच को देखने के बाद ही लिया जाएगा क्योंकि आज से कल तक में बहुत कुछ हो सकता है। हम कल तय करेंगे कि वह खेलेगा या नहीं।' बता दें कि पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। 
विज्ञापन


बता दें कि अश्विन वर्तमान में 79 मैचों में 413 विकेटों के साथ भारतीय टीम में सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। वह चार विकेट लेते ही तीसरे स्थान पर काबिज हरभजन सिंह की बराबरी कर लेंगे। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए हरभजन ने 103 मैच खेले थे। इसके अलावा अश्विन के नाम पांच टेस्ट शतक भी हैं। आखिरी शतक अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में जड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं जडेजा को हमेशा अपनी टीम में रखता- मोईन अली
वहीं, मोईन अली ने चौथे टेस्ट से पहले कहा, 'अश्विन के अभी तक नहीं खेलने से थोड़ा हैरान हूं। लेकिन मेरा मानना है कि जडेजा अद्भुत क्रिकेटर हैं और दुनिया में मेरे सबसे पसंदीदा क्रिकेटरों में से एक हैं।' उन्होंने कहा, 'मैं जडेजा को हमेशा अपनी टीम में रखता। मुझे लगता है कि लाडर्स में जीतने के बाद भारत ने चार तेज गेंदबाजों को लेकर उतरने की रणनीति अपनाई और जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया। मुझे यकीन है कि अगले टेस्ट में अश्विन के नाम पर विचार किया जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed