फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   better equipped to bat at no 4 says ajinkya rahane

दूसरे वन-डे से पहले रहाणे ने कही दिल की बात, बोले- इस नंबर पर चाहता हूं खेलना

Sun, 04 Feb 2018 08:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Feb 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
better equipped to bat at no 4 says ajinkya rahane
अजिंक्य रहाणे - फोटो : File
लंबे समय से टीम इंडिया में यदि एक दिक्कत दिखाई देती रही है तो वह यह है कि आखिर चार नंबर पर कौन बल्लेबाजी करेगा। हालांकि जिस तरह की परिपक्व पारी अजिंक्य रहाणे ने पहले वन-डे में खेली उसके बाद माना जा रहा है कि अब वह वर्ल्ड कप तक इसी क्रम में बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले विराट कोहली ने कहा था कि राहणे टीम में रिजर्व ओपनर के तौर पर हैं। लेकिन जिस तरह से उन्होंने डरबन वन-डे में बल्लेबाजी की लगता है उन्हें भी बल्लेबाजी का यह क्रम भा गया है। 
विज्ञापन


दूसरे वन-डे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए रहाणे से जब इस क्रम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अधिक तैयार हूं। अब पहले से परिपक्व हूं। मुझे पता है कि चौथे नंबर पर पारी को कैसे आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहाणे अपनी बल्लेबाजी को लेकर आगे बात करते हुए कहा कि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के कला अलग होती है। पिछले टेस्ट में मिली जीत से यह आत्मविश्वास आया है, जिसमें मैने 48 रन बनाए थे। मैं उस नंबर पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था क्योंकि पहले भी उस नंबर पर बल्लेबाजी कर चुका हूं।


उन्होंने इस दौरे को चुनौती बताते हुए कहा कि मुझे चुनौतियों का सामना करना पसंद है। द. अफ्रीका की आक्रमक गेंदबाजों के सामने आपको जो चुनौती मिलती है, उसे हलका नहीं समझा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed