फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bengaluru Pitch Used For 2nd Test India vs Sri Lanka Test Rated As Below Average by ICC match refree javagal srinath| day night test

बेंगलुरु: बीसीसीआई को झटका, डे-नाइट टेस्ट के लिए इस्तेमाल पिच को आईसीसी ने बताया औसत से भी नीचे

Sun, 20 Mar 2022 06:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 20 Mar 2022 06:25 PM IST
सार

काउंसिल ने कहा कि मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने डे-नाइट टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेंगलुरु की पिच को औसत से भी नीचे बताया है।

विज्ञापन
Bengaluru Pitch Used For 2nd Test India vs Sri Lanka Test Rated As Below Average by ICC match refree javagal srinath| day night test
बेंगलुरु डे-नाइट टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु में डे-नाइट टेस्ट खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच को जीतकर श्रीलंकाई टीम का टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। हालांकि, अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को झटका दिया है।
विज्ञापन


काउंसिल ने कहा कि मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने डे-नाइट टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेंगलुरु की पिच को औसत से भी नीचे बताया है। इससे बेंगलुरु की पिच को आईसीसी पिच एंड आउटफील्ड मॉनीटरिंग प्रोसेस के तहत एक डिमेरिट प्वाइंट भी मिला है।
विज्ञापन

आईसीसी ने श्रीनाथ के हवाले से कहा- पहले दिन ही पिच से काफी टर्न मिल रही थी। हालांकि, जैसे-जैसे सेशन आगे बढ़ता गया, पिच में सुधार भी हुआ। मेरे विचार से इस मैच में बल्ले और गेंद के बीच कोई मुकाबला नहीं था। यह रिपोर्ट बीसीसीआई को भी भेजा गया है। 

In pink of health: Talking pints ahead of India vs Sri Lanka day-night Test  at Bengaluru- The New Indian Express

भारत ने दूसरा टेस्ट 238 रन से जीता था। रोहित शर्मा की टीम इंडिया ने मैच को तीन दिन में ही खत्म कर दिया था। रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह बेंगलुरु टेस्ट के स्टार रहे थे। अश्विन ने मैच में चार विकेट झटके। वहीं, बुमराह ने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में तीन विकेट झटके थे।

वहीं, श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने न बेहतरीन पारी खेली थी और टेस्ट करियर का 14वां शतक लगाया था। भारत ने श्रीलंकाई टीम को 447 रन का लक्ष्य दिया था और 208 रन पर समेट दिया था। मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट को भारत ने पारी और 222 रन से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed