फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bengaluru emerges front-runner to host India-South Africa women series after KCA withdrawal

साल भर बाद देश में महिला क्रिकेट की वापसी, बंगलूरू में अगले महीने भिड़ेंगी भारत-दक्षिण अफ्रीका की टीमें

Mon, 15 Feb 2021 06:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 15 Feb 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Bengaluru emerges front-runner to host India-South Africa women series after KCA withdrawal
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच अगले महीने प्रस्तावित सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए केरल क्रिकेट संघ (केसीए) द्वारा मेजबानी में असमर्थता व्यक्त करने के बाद बंगलूरू का चिन्नास्वामी स्टेडियम इस दौड़ में सबसे आगे है। दरअसल, केसीए को मार्च के पहले सप्ताह से आठ मैचों के प्रशिक्षण शिविर की मेजबानी करनी थी लेकिन संघ ने इन मैचों की मेजबानी करने में असमर्थता जताई है, जिसकी जानकारी बीसीसीआई के दे दी गई है।

विज्ञापन


केसीए के सचिव श्रीजीत वी नायर ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि, उन्हें मार्च के पहले सप्ताह से आठ मैचों (तीन एकदिवसीय और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय) मैचों के अलावा 14 दिन के प्रशिक्षण शिविर की मेजबानी करनी थी, लेकिन ग्रीनफील्ड स्पोटर्स हब स्टेडियम के मालिक 'आईएल एंड एफएस' ने इस दौरान सेना भर्ती से जुड़े कार्यक्रम के लिए इस जगह को दो सप्ताह के लिए आरक्षित कर दिया है। नायर ने आगे कहा कि हमने बीसीसीआई को मैचों की मेजबानी करने में असमर्थता व्यक्त करने की जानकरी दे दी है।
विज्ञापन


वहीं, बीसीसीआई के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'बंगलूरू एक अच्छा विकल्प है लेकिन कोरोना के कारण हम सरकार की अनुमति पर निर्भर हैं और लॉजिस्टिक्स पर भी काम करने की जरूरत है। हमारा लक्ष्य मार्च के पहले सप्ताह में श्रृंखला शुरू करने का है। सूत्र ने बताया, 'खिलाड़ी अपने संबंधित केंद्रों पर प्रशिक्षण ले रहे हैं, लेकिन निश्चित रूप से उन्हें श्रृंखला से पहले एक साथ प्रशिक्षण के लिए कम से कम 10 दिन की आवश्यकता होगी। वे लंबे समय से खेल से दूर हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, बीसीसीआई और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने अभी श्रृंखला की घोषणा नहीं की है लेकिन भारतीय खिलाड़ियों को इसके बारे में सूचित किया गया है। टीम ने पिछले साल मार्च में टी-20 विश्व कप फाइनल के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। उस फाइनल के बाद उन्हें मैदान में उतरने का एकमात्र मौका पिछले नवंबर में शारजाह में महिला टी-20 चैलेंज के मैचों के दौरान मिला था। दरअसल, इस श्रृंखला को बायो-बबल (जैव-सुरक्षित) में खेलना होगा, इसलिए टीम को पहले मैच से कम से कम दो सप्ताह पहले इकट्ठा होना होगा, जिसमें छह दिन पृथकवास के लिए आरक्षित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed