फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes may undergo knee surgery after the World Cup may out of the series against India

Ben Stokes: विश्व कप के बाद घुटने की सर्जरी करवाएंगे बेन स्टोक्स! भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर होने का खतरा

Fri, 08 Sep 2023 01:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 08 Sep 2023 01:42 PM IST
सार

स्टोक्स भारत में पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप में खेलने के लिए वनडे में संन्यास से वापस लौटे हैं। वह 2019 में इंग्लैंड की विश्व कप जीत के हीरो थे। इंग्लैंड की टीम आगामी विश्व कप में अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।

विज्ञापन
Ben Stokes may undergo knee surgery after the World Cup may out of the series against India
बेन स्टोक्स - फोटो : ICC/Twitter

विस्तार

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान आगामी वनडे विश्व कप के बाद घुटने की सर्जरी करवा कर सकते हैं। अगर उनकी सर्जरी होती है तो अगले साल भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की बड़ी सीरीज में उनका खेलना संदिग्ध हो जाएगा। घुटने में समस्या के कारण स्टोक्स ने पिछली कुछ सीरीज में बहुत ही कम गेंदबाजी की है। उन्होंने पिछले तीन एशेज टेस्ट में ज्यादातर विशेषज्ञ बल्लेबाज की भूमिका निभाई। वह अगले महीने भारत में होने वाले विश्व कप में भी ऐसा करना जारी रखेंगे।
विज्ञापन


स्टोक्स ने कहा कि वह विश्व कप के बाद अपनी लंबे समय से लंबित सर्जरी को निपटाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने विवरण देने से इनकार कर दिया। स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "मुझे पता है कि क्या होने वाला है, मुझे नहीं लगता कि कहने का यह सही समय है कि मैं क्या कर रहा हूं। मैं कुछ विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर रहा हूं।''
विज्ञापन


आईपीएल से कर सकते हैं वापसी
अगर इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान विश्व कप के बाद सर्जरी कराते हैं तो वह 25 जनवरी से भारत में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में फिट होने की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। घुटने की सर्जरी कराने वाले किसी भी खिलाड़ी को ठीक होने में कम से कम 8-12 सप्ताह लग जाते हैं। वह अगले साल आईपीएल से वापसी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वनडे में संन्यास लौटे हैं वापस
स्टोक्स भारत में पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप में खेलने के लिए वनडे में संन्यास से वापस लौटे हैं। वह 2019 में इंग्लैंड की विश्व कप जीत के हीरो थे। इंग्लैंड की टीम आगामी विश्व कप में अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच विश्व कप उद्घाटन मुकाबला पांच अक्तूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ही 2019 में विश्व कप का फाइनल खेला गया था। तब स्टोक्स ने इंग्लिश टीम को जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed