फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes made 182 runs against new zealand after comeback in ODI Cricket it is highest ODI score for England

Ben Stokes Record: संन्यास से वापसी कर बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास, वनडे में इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी पारी खेली

Wed, 13 Sep 2023 08:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 13 Sep 2023 08:59 PM IST
सार

बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट में संन्यास से वापस आने के बाद इतिहास रच दिया है। वह इस फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ स्टोक्स ने 182 रन बनाए। 

विज्ञापन
Ben Stokes made 182 runs against new zealand after comeback in ODI Cricket it is highest ODI score for England
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। स्टोक्स इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने 124 गेंद में 182 रन की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और नौ छक्के शामिल थे। हालांकि, स्टोक्स दोहरा शतक लगाने से चूक गए। वह इंग्लैंड की पारी के 45वें ओवर में आउट हुए। बेन लिस्टर ने उन्हें विल यंग के हाथों कैच कराया। स्टोक्स के पास दोहरा शतक लगाने का बेहतरीन मौका था, लेकिन वह बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे।
विज्ञापन


स्टोक्स से पहले वनडे में इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी पारी जेसन रॉय ने खेली थी। रॉय ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 151 गेंद में 180 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 16 चौके और पांच छक्के शामिल थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


14 महीने बाद की वापसी
बेन स्टोक्स ने लगभग 14 महीने बाद वनडे क्रिकेट में वापसी की है। अपने वर्कलोड को मैनेज करने के लिए उन्होंने पिछले साल वनडे क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था। वह टेस्ट में इंग्लैंड की टीम के कप्तान हैं और टी20 क्रिकेट भी खेलते हैं। हालांकि, इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैक्कुलम और वनडे कप्तान जोस बटलर के कहने पर स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के जरिए वनडे क्रिकेट में वापसी की। 

वनडे क्रिकेट में वापसी के बाद अपनी पहली पारी में स्टोक्स ने 52 रन बनाए थे। अब उन्होंने इसी सीरीज में 182 रन की शानदार पारी खेली है। वह जब बल्लेबाजी के लिए आए थे तब इंग्लैंड का स्कोर 13/2 था। यहां से उन्होंने डेविड मलान के साथ 199 रन की साझेदारी कर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई और जब वह आउट हुए तो इंग्लैंड का स्कोर 348/6 था। स्टोक्स के शतक के दम पर इंग्लैंड ने इस मैच में 368 रन का स्कोर खड़ा किया। हालांकि, इंग्लैंड की टीम पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई और 11 गेंद रहते इंग्लिश टीम की पारी समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed