फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes Gearing Up For Ashes Series against Australia By Smashing Bowlers In Nets At Gabba Brisbane; Watch Video | The Ashes

VIDEO: एशेज के लिए तैयार हैं बेन स्टोक्स, गाबा में नेट्स में इंग्लिश गेंदबाजों पर जमकर लगाए शॉट्स

Fri, 26 Nov 2021 07:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 26 Nov 2021 07:27 PM IST
सार

एशेज सीरीज की शुरुआत 8 दिसंबर से हो रही है। पहला टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में ही खेला जाएगा। इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने इंग्लिश लायंस के खिलाफ वार्म-अप गेम में भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Ben Stokes Gearing Up For Ashes Series against Australia By Smashing Bowlers In Nets At Gabba Brisbane; Watch Video | The Ashes
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अगले महीने होने वाले द एशेज सीरीज के लिए तैयार हैं। इसके लिए वह नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं। स्टोक्स ने जुलाई में अनिश्चितकाल के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था। हालांकि, पिछले महीने उन्होंने प्रैक्टिस शुरू की और अब एशेज के जरिए लगभग पांच महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। उन्हें इंग्लैंड ने अपने स्क्वॉड में भी शामिल किया है। 
विज्ञापन


8 दिसंबर से शुरू हो रहा है एशेज
एशेज सीरीज की शुरुआत 8 दिसंबर से हो रही है। पहला टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में ही खेला जाएगा। इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने इंग्लिश लायंस के खिलाफ वार्म-अप गेम में भी हिस्सा लिया। हालांकि, यह मैच बारिश के कारण धुल गया। अब स्टोक्स को मैच के लिए पहले टेस्ट तक का इंतजार करना होगा। एशेज से पहले इंग्लैंड की टीम 30 नवंबर से इंट्रा स्क्वाड चार दिवसीय मैच खेलेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया था ब्रेक
स्टोक्स इस सीरीज के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। इस 30 साल के ऑलराउंडर ने जुलाई में ब्रेक से पहले मानसिक स्वास्थ्य का हवाला दिया था। इसके साथ ही उन्होंने उंगली की सर्जरी भी कराई थी। इससे भी वह रिकवर हो रहे हैं। 


ऑस्ट्रेलियाई टीम भी खेलेगी प्रैक्टिस मैच
वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन दिवसीय इंट्रा स्क्वाड मैच खेलेगी। इसकी शुरुआत एक दिसंबर को होगी। टिम पेन के कप्तानी से हटने के बाद पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के नए कप्तान बनाए गए हैं। एशेज में वही टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, स्टीव स्मिथ उपकप्तान होंगे। 



एशेज फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के पास
इंग्लैंड की टीम नए कप्तान के कम अनुभव का फायदा उठा सकती है। हालांकि, फिलहाल एशेज ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के पास है। उन्होंने 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराया था। इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया में पिछले दो एशेज टूर में हार मिली है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed