{"_id":"65d45f21d0ae184ccb0ca368","slug":"ben-duckett-lambasted-by-former-england-captains-on-yashasvi-jaiswal-india-nasser-hussain-michael-vaughan-2024-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 'लगता है यशस्वी से पहले किसी ने आक्रामक क्रिकेट नहीं खेला...', नासिर के बाद वॉन का डकेट पर निशाना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 'लगता है यशस्वी से पहले किसी ने आक्रामक क्रिकेट नहीं खेला...', नासिर के बाद वॉन का डकेट पर निशाना
Tue, 20 Feb 2024 01:43 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:43 PM IST
सार
इंग्लैंड के ही पूर्व कप्तानों ने डकेट की खिंचाई की है। नासिर हुसैन ने डकेट को करारा जवाब दिया था। अब उनके बाद माइकल वॉन ने भी डकेट पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
डकेट, वॉन और यशस्वी
- फोटो : BCCI/PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट की यशस्वी जायसवाल पर बयानबाजी उन्हें ही भारी पड़ रही है। दरअसल, तीसरा टेस्ट गंवाने के बाद डकेट ने यशस्वी की तारीफ तो की थी, लेकिन उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली को इंग्लैंड से मिली सीख बताया था। डकेट ने कहा था इंग्लैंड को आक्रामक क्रिकेट खेलते देख बाकी टीमें भी इसे अपना रही हैं। यशस्वी ने हमसे ही सीखा है। अब इस पर इंग्लैंड के ही पूर्व कप्तानों ने डकेट की खिंचाई की है। नासिर हुसैन ने डकेट को करारा जवाब दिया था। अब उनके बाद माइकल वॉन ने भी डकेट पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
वॉन ने भी डकेट पर साधा निशाना
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भी डकेट के बयान से नाखुश दिखे। उन्होंने 'द टेलीग्राफ' में अपने कॉलम में लिखा- इंग्लैंड के खिलाड़ियों की बातों को सुनकर लगता है कि कुछ गलत हो ही नहीं रहा है। जेम्स एंडरसन कह रहे हैं कि विशाखापत्तनम में इंग्लिश टीम 600 रन भी चेज कर लेती। बेन डकेट कह रहे कि लक्ष्य जितना ज्यादा होगा उनकी टीम के लिए और बेहतर ही होगा।

यशस्वी के प्रति सम्मान जताते स्टोक्स
- फोटो : BCCI
'ड्रॉ के लिए नहीं खेल कर टेस्ट का कर रहे अपमान'
वॉन ने लिखा- डकेट का यह भी कहना है कि वे यशस्वी जायसवाल के बैटिंग करने के स्टाइल के लिए जिम्मेदार हैं। डकेट को ऐसा लगता है कि इससे पहले कभी किसी क्रिकेटर ने अटैकिंग क्रिकेट खेली ही नहीं। इंग्लैंड के खिलाड़ी हमेशा ड्रॉ के लिए नहीं खेलने की बात करते हैं। मुझे लगता है कि यह टेस्ट क्रिकेट का अपमान है। ड्रॉ इस प्रारूप का एक महत्वपूर्ण पहलू है। पांच मैचों की सीरीज में ड्रॉ ने कई बड़ी सीरीज जीत की नींव रखी है।

डकेट ने क्या कहा था?
यशस्वी के शतक बनाने के बाद इंग्लैंड के स्टार बेन डकेट ने एक अजीब बयान दिया था। डकेट ने मैच के बाद मीडिया से कहा, 'जब आप विरोधी टीम के खिलाड़ियों को इस तरह खेलते हुए देखते हैं तो ऐसा लगता है कि हमें श्रेय लेना चाहिए कि वे अन्य लोगों की तुलना में अलग तरह से खेल रहे हैं। यह देखना काफी रोमांचक है कि अन्य खिलाड़ी और अन्य टीमें भी आक्रामक शैली की क्रिकेट खेल रही हैं। यशस्वी आने वाले समय के सुपरस्टार की तरह दिख रहे हैं। हालांकि, हमारे लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह इस समय बहुत अच्छे फॉर्म में हैं।'

यशस्वी जायसवाल, नासिर हुसैन और बेन डकेट
- फोटो : BCCI/Social Media
नासिर हुसैन का जवाब
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने डकेट के इस बयान पर नाराजगी जाहिर की है और उन्हें करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, 'यशस्वी पर डकेट की टिप्पणी कि उन्होंने हमसे आक्रामक बल्लेबाजी सीखी है, मैं उस पर बात करने जा रहा हूं। उन्होंने आपसे नहीं सीखा है, उन्होंने अपनी परवरिश से सीखा है और बड़े होने के दौरान उन्हें जो भी कड़ी मेहनत करनी पड़ी, बल्लेबाजी उन्होंने आईपीएल से सीखी है। कुछ भी हो, उनका रवैया ऐसा है कि मैं उसे देखूंगा और उससे कुछ सीखूंगा।'